
शेफाली वर्मा आईसीसी की महीने की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी चुने जाने की रेस में शामिल हैं। महिला वर्ग का पुरस्कार हासिल करने के लिए उन्हें संयुक्त अरब अमीरात की ईशा ओझा और थाईलैंड की थिपाचा पुथावोंग की चुनौती का सामना करना पड़ेगा।

भारत की ICC महिला क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 में जीत ने फैन्स को खुशी के रंग में रंग दिया है। इसी उत्साह के बीच टीम की स्टार बल्लेबाज शफाली वर्मा ने खुद को एक शानदार तोहफा दिया है।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज़ शेफाली वर्मा ने हाल ही में अपने प्रदर्शन में आए जबरदस्त बदलाव के पीछे की कहानी बताई है। उन्होंने स्वीकार किया कि पिछले लगभग एक साल तक वह फॉर्म और आत्मविश्वास की कमी से जूझ रही थीं, जो उनके करियर का एक मुश्किल दौर था।

भारत की महिला वनडे विश्व कप में खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाने वाली शेफाली वर्मा को मंगलवार से नगालैंड में शुरू हो रही सीनियर अंतरक्षेत्रीय टी20 ट्रॉफी के लिए उत्तर क्षेत्र का कप्तान नियुक्त किया गया है। ये टूर्नामेंट नगालैंड में चार से 14 नवंबर तक चलेगा और इसमें 6 टीमें हिस्सा लेंगी।

शेफाली वर्मा सुर्खियों में हैं। महिला विश्व कप के फाइनल की सुपर स्टार। प्लेयर ऑफ द मैच। पहले बल्लेबाजी में 87 रन ठोके तो बाद में गेंदबाजी में 2 विकेट चटकाए। शायद ये दैवीय इच्छा ही थी कि जिसे वर्ल्ड कप की टीम में शामिल तक नहीं किया गया था वो फाइनल में जीत की नायिका बनकर उभरी।

दीप्ति शर्मा ने वो कर दिखाया जो क्रिकेट के इतिहास में आजतक नहीं हुआ। महिला ही नहीं, पुरुष क्रिकेट में भी आजतक कोई खिलाड़ी वो कारनामा नहीं कर सका था। उन्होंने विश्व कप फाइनल में पहले तो बल्ले से अर्धशतक जड़ा और फिर गेंद से 5 विकेट हासिल किया।

भारतीय महिला टीम के कोच अमोल मजूमदार ने हरमनप्रीत कौर ब्रिगेड की विश्व कप जीत को अविश्वसनीय करार दिया है। उन्होंने कहा कि ये भारतीय महिला क्रिकेट के लिए वाटरशेड मोमेंट है। मजूमदार ने इस जीत की तुलना 1983 में भारत के पुरुष विश्व कप चैंपियन बनने से की है।

भारत की लड़कियों ने इतिहास रचते हुए पहली बार महिला वनडे वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया। रविवार को नवी मुंबई में हुए फाइनल में हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रन से हराया। बल्ले और गेंद से शानदार प्रदर्शन करने वालीं शेफाली वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शेफाली वर्मा ने आईसीसी वुमेंस क्रिकेट वर्ल्ड कप 2025 के फाइनल में अपने ऑलराउंड प्रदर्शन के दम पर धमाल ही मचा दिया। अर्धशतक जड़ने के बाद उन्होंने 2 विकेट लिए। इस धुआंधार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया।

भारत ने दक्षिण अफ्रीका को हराकर आईसीसी महिला वर्ल्ड कप 2025 का खिताब अपने नाम किया। यह भारतीय महिला टीम की पहली आईसीसी ट्रॉफी है। जानिए, भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर ने क्या कुछ कहा?