
डीएवी पब्लिक स्कूल अलकुसा में 22 से 29 अगस्त तक आयोजित सावन महोत्सव सप्ताह का समापन शनिवार को शांति पाठ के साथ हुआ। कार्यक्रम में वैदिक हवन, श्लोक उच्चारण, राखी मेकिंग, निबंध लेखन और मेहंदी प्रतियोगिता शामिल थी। प्राचार्य एस. मोदक ने छात्रों को भारतीय संस्कृति से जुड़ाव का संदेश दिया।

Ramgarh News: रामगढ़, प्रतिनिधि। रामगढ़ कॉलेज में आयोजित सावन महोत्सव के अंतर्गत मेहंदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता एवं फूड स्टॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। पूर

Dhanbad News: जीतपुर के गायत्री शक्तिपीठ मंदिर में बुधवार को महिला मंडल द्वारा 'सावन महोत्सव' धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भगवान शिव की पूजा-अर्चना से हुई, जिसमें सुहागिन महिलाओं ने हरे रंग के परिधान पहनकर हिस्सा लिया। महिलाओं ने लोकगीत, नृत्य और शिव भजनों के साथ सावन माह की खुशियाँ मनाई।

Jahanabad News: जहानाबाद, नगर संवाददाता।चेयरमैन अक्षय कुमार ने कहा कि इस प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
Biharsharif News: चोरसुआ में सावन महोत्सव के दौरान मेहंदी, थाली सजावट, राखी निर्माण और पोशाक प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न टीमों ने कई श्रेणियों में पुरस्कार जीते और विजेताओं को सम्मानित किया गया। लायंस क्लब और विद्यालय प्रशासन ने इस आयोजन में सहयोग किया।
Chaibasa News: गुवा के विवेक नगर में दुर्गा पूजा मंडप में सहचरी ग्रुप द्वारा सावन महोत्सव का आयोजन किया गया। महिलाएं एक-दूसरे के साथ खुशी मनाने के लिए जुटीं और कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सावन क्वीन प्रतियोगिता रही, जिसमें गोपा राय चौधरी को विजेता घोषित किया गया।
Pakur News: बीएड कॉलेज पाकुड़ में सावन महोत्सव- 2026 का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में मेहंदी एवं राखी उत्सव का आयोजन हुआ, जहाँ प्रशिक्षुओं ने अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने प्रतिभा की सराहना की और बताया कि ऐसे कार्यक्रम आत्मविश्वास और सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देते हैं।
Gridih News: गांडेय प्रखंड के ताराटांड़ पंचायत में बाबा आशुतोष मंदिर द्वारा रविवार को सावन पूर्णिमा के उपलक्ष्य में महोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। मंदिर समिति अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 28 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा पर महाप्रसाद वितरण और रात्रि में कीर्तन भजन का आयोजन होगा।
Dhanbad News: लायंस क्लब हरिणा ने रविवार को दीवान पैलेस में सावन महोत्सव का आयोजन किया। महिलाएं विभिन्न गेम, गीत-संगीत, मेहंदी और क्विज में भागीं। ललिता प्रसाद ने सावन क्वीन का खिताब जीता, जबकि अन्य प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। आयोजन में क्लब की महिला सदस्यों और मुख्य अतिथियों का योगदान रहा।
Biharsharif News: हरनौत के द्वारिकाबिगहा गांव में सावन महोत्सव का आयोजन हुआ। यहां समाजसेवी दीपक कुमार और महिलाओं ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। डॉ. आशुतोष कुमार मानव ने पेड़ों के संरक्षण की आवश्यकता बताई। कार्यक्रम में लोकगीत और कजरी नृत्य ने भी लोगों का मन मोह लिया।