
मलेशिया ओपन 2026 सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट में भारत के स्टार खिलाड़ियों ने दमदार शुरुआत की है। स्टार पीवी सिंधु और सात्विक-चिराग की जोड़ी ने अपने-अपने शुरुआती मैचों में शानदार जीत दर्ज कर अगले दौर में जगह बना ली है।

सात्विक-चिराग की जोड़ी तीसरी बार फ्रेंच ओपन जीतने की फिराक में होगी। फ्रेंच ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट मंगलवार से शुरू होगा। लक्ष्य सेन पर भी नजरें रहेंगी।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की स्टार पुरुष युगल जोड़ी ने शुक्रवार, 17 अक्टूबर को डेनमार्क ओपन सुपर 750 बैडमिंटन टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में प्रवेश किया जबकि लक्ष्य सेन पुरूष एकल क्वार्टरफाइनल में सीधे गेम में हार गए।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने ली-निंग चाइना मास्टर्स 2025 में शानदार प्रदर्शन के साथ सीजन के अपने दूसरे फाइनल में प्रवेश कर लिया। भारतीय जोड़ी ने दूसरी वरीयता प्राप्त मलेशिया के आरोन चिया और सोह वूई यिक को 41 मिनट में सीधे गेमों में हराकर शानदार जीत हासिल की।

सात्विकसाईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारत की शीर्ष मेंस डबल्स जोड़ी को हॉन्ग कॉन्ग ओपन सुपर 500 बैडमिंटन टूर्नामेंट के फाइनल में हार मिली। चीन के ओलंपिक रजत पदक विजेता लियांग वेई केंग और वैंग चैंग ने उन्हें हराया।

लक्ष्य सेन, सात्विक और चिराग हॉन्ग कॉन्ग ओपन 2025 के फाइनल में पहुंच गए हैं। स्टार बैडमिंटन प्लेयर लक्ष्य दो साल में पहले बड़े टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचे हैं। लक्ष्य ने कहा कि कठिन मुकाबले जीतकर अच्छा लगता है।

सात्विक और चिराग के पास विश्व चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय पुरुष युगल जोड़ी बनने का मौका था लेकिन शनिवार की शाम को 67 मिनट तक चले सेमीफाइनल मुकाबले में 19-21, 21-18, 12-21 से हारने के कारण उनका यह सपना पूरा नहीं हो पाया।

सात्विक और चिराग की दुनिया की तीसरे नंबर की जोड़ी ने 43 मिनट में 21-12, 21-19 से शानदार जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। पिछले साल पेरिस ओलंपिक में मलेशिया की इस जोड़ी से हार गई थी लेकिन शुक्रवार देर रात खेले गए मैच में वह इसका बदला लेने में सफल रही।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की भारतीय पुरुष युगल जोड़ी शनिवार को सेमीफाइनल में मलेशियाई जोड़ी आरोन चिया और सोह वूई यिक से हारने के बाद चाइना ओपन 2025 से बाहर हो गई।

सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी ने चाइना ओपन सुपर 1000 के सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली, लेकिन उभरती बैडमिंटन स्टार उन्नती हुड्डा का शानदार सफर समाप्त हो गया।