
सतलुज के डायरेक्टर हनी त्रेहान ने बताया कि इस फिल्म के लिए दिलजीत दोसांझ ने कितनी फीस ली थी। उन्होंने कहा कि दिलजीत के बिना ये फिल्म मुमकिन नहीं होती।

दिलजीत दोसांझ अभिनीत फिल्म सतलुज को भारत में बैन कर दिया गया है। इके बाद भी विदेश में इसकी स्क्रीनिंग हो रही है। लंदन के गुरुद्वारे में फिल्म की ओपन स्क्रीनिंग की गई।

सतलुज फिल्म को लेकर बीजेपी में भी नेता एकमत नहीं हैं। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने जब सतलुज में दिखाए गए आंकड़ों पर सवाल उठाए तो बीजेपी के ही वरिष्ठ नेता ने उन्हें दो टूक जवाब दिया और कहा कि अपनी हद में ही रहना ठीक रहेगा।

शुरू में इस फिल्म का शीर्षक 'पंजाब '95' था जिसे बदलकर 'सतलुज' कर दिया गया। इस फिल्म को तीन जुलाई को रिलीज होने के दो दिन बाद ही भारत में ओटीटी मंच 'जी 5' से हटा दिया गया था। इसमें मुख्य भूमिका दिलजीत दोसांझ निभा रहे हैं।
सतलुज फिल्म विवाद अब मोदी सरकार के मंत्री का भी बयान है। केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने रविवार को कहाकि क्रिएटिव फ्रीडम की आड़ लेकर विवादित तथ्यों को इतिहास की तरह नहीं स्थापित किया जा सकता।
जसवंत सिंह खालड़ा मामले में दोषी पूर्व डीएसपी के गायब होने के बाद कई अन्य कड़ियां भी खुलकर सामने आ रही हैं। पूर्व डीएसपी जसवंत सिंह शहीद भगत सिंह के एक रिश्तेदार की हत्या में भी शामिल था। उसे एक हत्या के मामले में माफी भी मिली थी।
मानवाधिकार कार्यकर्ता जसवंत सिंह खालड़ा की 1995 में हुई हत्या मामले में दोषी और उम्रकैद सजायाफ्ता पूर्व डीएसपी जसपाल सिंह फरार हो गया है। वह जेल में दर्ज पते पर मौजूद नहीं है। 2023में उसे जमानत पर रिहा किया गया था।
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतलुज को बैन कर दिया गया है। अब ऐसे में दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी फिल्म के समर्थन में सामने आई है। कमिटी की तरफ से कहा गया है कि वो स्कूल और कॉलेज में भी जसवंत सिंह खालड़ा के बारे में सेमिनार रखवाएंगे। फिल्म की रखेंगे स्क्रीनींग।
दिलजीत दोसांझ की फिल्म सतुलज के को-राइटर निरेन भट्ट ने हाल में बताया कि जब देश में द केरला स्टोरी, द कश्मीर फाइल्स रिलीज हो सकती हैं तो उनकी फिल्म सतलुज कैसे खतरा है और उसे क्यों हटाया गया है।