
राम मंदिर दान चोरी को लेकर यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना का कहना है कि उनका ही धन चोरी हुआ है जिसने श्रद्धा भाव से चढ़ावा नहीं चढ़ाया था। हमने श्रद्धा से चढ़ाया था, इसलिए आज मंदिर का भव्य रूप दिखाई दे रहा है।

यूपी में पेट्रोल-डीजल बचाने के लिए विधानसभा समितियों का भ्रमण स्थगित कर दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के निर्देश के बाद प्रमुख सचिव विधानसभा प्रदीप दुबे ने इस संबंध में बुधवार को आदेश जारी किया।

उत्तर प्रदेश में एसआईआर (SIR) की फाइनल सूची जारी होने के बाद कई दिग्गज नेताओं की विधानसभा सीटों पर समीकरण पूरी तरह बदल गए हैं। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की सिराथू सीट से 52,985 वोट कम हुए हैं, जबकि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की महाराजपुर सीट से लगभग 90 हजार मतदाताओं की कमी आई है।

उत्तर प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अधिकारियों की संपत्ति के ब्योरे को लेकर सरकार की ओर से महत्वपूर्ण स्पष्टीकरण सामने आया है। समाजवादी पार्टी के सदस्यों द्वारा नौकरशाही पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने स्थिति स्पष्ट की।
UP Budget Session Highlights: यूपी बजट सत्र का आज आखिरी दिन है। बजट पर जवाब देते हुए सीएम योगी ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि अप्रैल महीने से शिक्षामित्रों को 18000 और अनुदेशकों को 17 हजार मानदेय मिलेगा। साथ ही जहां कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय नहीं है, वहां स्कूलों के लिए 580 करोड़ आवंटित होंगे।
यूपी विधानसभा ने गुरुवार को स्पीकर महाना ने मंत्री नरेंद्र से कहा कि बैठ जाइए वरना माइक बंद करा दूंगा। विधानसभा में मंत्री से स्पीकर सतीश महाना ऐसे क्यों बोले? दरअसल, मंत्री एक सवाल का जवाब दे रहे थे।
UP Budget Session : यूपी विधानसभा के बजट सत्र के नौवें दिन गुरुवार को सदन में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के दौरान कई बार हल्की नोकझोंक और राजनीतिक तंज देखने को मिले। सपा विधायक अतुल प्रधान ने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक के बटुक पूजन पर तंज कसा।
यूपी विधानसभा में बुधावर को सत्र के दौरान जनप्रतिनिधियों के प्रोटोकॉल पर अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये को लेकर मुद्दा उठा। स्पीकर महाना ने निर्देश दिए कि अधिकारी जनप्रतिनिधियों को सम्मान दें। उनकी बातों को तत्काल या यथाशीघ्र रिस्पॉन्स दें।
अफसर MLA का फोन नहीं उठाते हैं। विपक्ष की बात पर मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। स्पीकर महाना ने भी व्यवस्था बनाने की बात की।
यूपी विधानसभा में टोका-टाकी से नाराज अध्यक्ष सतीश महाना भाजपा विधायक केतकी सिंह पर भड़क गए। उन्होंने हेडफोन फेंककर सदन 10 मिनट के लिए स्थगित कर दिया। बाद में लौटने पर माहौल शांत हुआ और कार्यवाही फिर शुरू हुई।