
राज्यसभा सीट को लेकर बेटे संतोष सुमन की नसीहत वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए जीतनराम मांझी ने कहा कि ये पार्टी का आंतरिक मामला है। जिसे आपस में बातचीत कर सुलझा लिया जाएगा। दरअसल मांझी ने कहा था कि अगर राज्यसभा सीट न मिले तो मंत्री पद ठुकरा देना चाहिए।

सार्वजनिक रूप से एक राज्यसभा सीट की मांग कर रहे हम सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी को उनके बेटे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार सुमन ने ही नसीहत दे दी है। संतोष ने कहा कि ऐसी बातें सार्वजनिक रूप से करने से परहेज करना चाहिए।

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी ने गयाजी में एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि हर सांसद और विधायक कमीशन लेता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से 10 परसेंट ना मिले तो 5 प्रतिशत (कमीशन) लेने की भी बात कही।

हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम पार्टी) के संरक्षक जीतन राम मांझी ने राज्यसभा की सीटों के बंटवारे में अपनी पार्टी की अनदेखी होने पर नाराजगी जताई है। उन्होने अपने बेटे संतोष सुमन से कहा कि अगर राज्य सभा की सीट नहीं मिल रही है तो मंत्री पद का त्याग कर दीजिए।

बिहार विधानसभा सत्र के दूसरे दिन लाइव प्रसारण के दौरान ऐसा मौका आया, जब स्क्रीन पर हम, रालोमो और जदयू का परिवारवाद एक ही फ्रेम में कैद हो गया। RLM के मां-बेटे और HAM की बेटी-मां के साथ JDU नेता की बेटी फोटो में आ गईं।

नीतीश कुमार ने कैबिनेट में विभागों का बंटवारा कर दिया है। जीतनराम मांझी की HAM से मंत्री बने संतोष सुमन को लघु जल संसाधन विभाग मिला है। वहीं उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम से मंत्री बने बेटे दीपक कुशवाहा को पंचायती राज विभाग मिला है।

Bihar Nitish Cabinet Ministers Department List: नीतीश कुमार ने 26 मंत्रियों को विभाग बांट दिए हैं। नीतीश ने सम्राट चौधरी को गृह मंत्री बनाया है। भाजपा, जदयू, लोजपा, हम और रालोमो को मिले मंत्रालय की सूची।

केंद्रीय मंत्री जीतनराम मांझी की पार्टी हम से प्रफुल्ल कुमार मांझी को विधायक दल का नेता चुना गया है। जीतनराम की बहू और समधन भी इस चुनाव में जीती हैं। मगर मांझी की पार्टी से बाहर के लीडर को विधायक दल का नेता बनाया गया है।

Jitan Ram Manjhi HAM Seats Candidates List: जीतनरामम मांझी की पार्टी हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) ने बिहार चुनाव के लिए 6 उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है।

सीटों की संख्या बांटने के तीसरे दिन बिहार में एनडीए में शामिल पांच दलों के नेताओं ने ट्वीट करके या बयान देकर कहा है कि सीटों की संख्या तो तय हो गई थी, बस सीटों के नाम पर बातचीत अंतिम दौर में है।