
बिहार में भारतीय जनता पार्टी की आईटी सेल के संयोजक विकास मेहता ने जन सुराज पार्टी के नेता और बांकीपुर के नवनिर्वाचित विधायक प्रशांत किशोर से जीत के 24 घंटे के अंदर इलाके के कूड़े-कचरे का हिसाब मांगना शुरू कर दिया है।

बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के 422 मतदान केंद्रों में लगभग 19 फीसदी बूथ पर ही भाजपा कैंडिडेट नीरज सिन्हा को जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर से बढ़त मिल सकी। रविशंकर प्रसाद और रामकृपाल यादव का बूथ भी भाजपा हार गई।

बांकीपुर उपचुनाव में भाजपा की हार पर मंथन शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की मौजूदगी में पटना स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में बुधवार को समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता संजय सरावगी ने कही। इसमें पार्टी के वरीय पदाधिकारी, पटना के सांसद, विधायक समेत अन्य नेता मौजूद रहे।

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में जीत दर्ज करने वाले जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर को भाजपा ने बधाई दी है। बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा कि वह बांकीपुर में हार की समीक्षा करेंगे। चुनाव तैयारी में कहां कमी रह गई, इसका पता लगाया जाएगा।
बिहार की बांकीपुर सीट के उप-चुनाव के दौरान राजनीति में एक बदलाव दिखा, जब केंद्र और राज्य में सरकार चला रही भारतीय जनता पार्टी कई बार जन सुराज पार्टी और प्रशांत किशोर की शिकायत करने चुनाव अधिकारियों के पास गई।
लालू खेमे पर बरसते हुए नितिन नवीन ने कहा कि बांकापुर उनका घर है जिसे भेदना आसान नहीं है। उन्होंने तेजस्वी यादव और प्रशांत किशोर को खुली चुनौती दी और कहा कि बांकी में इस बार नया कीर्तिमान बनेगा।
KC Sinha BJP: गणित के मशहूर शिक्षक प्रोफेसर केसी सिन्हा प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं। बांकीपुर में उप-चुनाव के मौके पर सिन्हा का जाना प्रशांत के लिए यह झटका है।
बांकीपुर में एनडीए कैंडिडेट बदलने पर बिहार की सियासत गर्म हो गई है। राजद ने कहा है कि बीजेपी पॉकेट पॉलिटिक्स के मकरजाल में फंस गई।
BJP Bankipur Candidate: बीजेपी ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन द्वारा खाली की गई बांकीपुर सीट के उपचुनाव में कैंडिडेट बदल दिया है। अभिषेक बंटी के मैदान से हटने के बाद भाजपा ने नीरज सिन्हा को उम्मीदवार बना दिया है।
Bihar BJP News: बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने पांच प्रदेश महामंत्रियों को संगठन जिलों का जिम्मा सौंपा है। भीखूभाई दलसानिया की मौजूदगी में हुई बैठक में संगठन मजबूती पर चर्चा हुई।