
शिवसेना के दोनों गुटों के नेताओं के बीच सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान जुबानी जंग छिड़ गई है। उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने दावा किया है कि एकनाथ शिंदे गुट की उपस्थिति कानूनन समाप्त हो जाएगी। इसके जवाब में नरेश म्हस्के ने राउत पर कटाक्ष किया। सुनवाई से संबंधित याचिकाएँ सुप्रीम कोर्ट में हैं।

Who will become new Education Minister: धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद नए शिक्षा मंत्री को लेकर कयास शुरू हो गए हैं। शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट के नेता संजय राउत ने दावा किया है कि देवेंद्र फडणवीस अगले शिक्षा मंत्री हो सकते हैं।

शिवसेना (UBT) नेता संजय राउत ने सोनम वांगचुक के 26 दिन का अनशन तोड़ने पर सवाल उठाए हैं। राउत ने पूछा कि जिस सरकार ने युवाओं पर लाठियां चलाईं, वांगचुक ने उसी के मंत्रियों के हाथों जूस क्यों पिया?

संजय राउत ने कहा, 'शिवसेना (यूबीटी) के जलती हुई मशाल चुनाव चिह्न पर चुने गए सांसदों को खरीद लिया गया। यह लोकतंत्र का बलात्कार और हत्या है और यह एक गंभीर अपराध है। ये लोग सीरियल किलर और बलात्कारी हैं।'
मुंबई में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला द्वारा शिवसेना (यूबीटी) के सांसदों के विलय की मंजूरी मिलने के बाद, उद्धव ठाकरे गुट के संजय राउत ने इसे गंभीर अपराध बताया। राउत ने कहा कि जिन सांसदों को ‘जलती हुई मशाल’ के निशान पर चुना गया, उन्हें खरीद लिया गया है, और संविधान के अनुसार ऐसा अनुमति नहीं दी जानी चाहिए थी।
संजय राउत ने कहा, 'हमने RSS प्रमुख से अनुरोध किया है कि अगर वह स्वयं नहीं आ सकते हैं, तो अपना प्रतिनिधि भेजें। इसी तरह, भाजपा समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और स्थानीय विधायकों को भी निमंत्रण भेजे गए हैं।'
भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा कि राउत के बयान ने विपक्षी गठबंधन के भीतर गहरे मतभेदों को उजागर कर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि गठबंधन के पास न कोई लक्ष्य है, न कोई सोच और न ही एकजुटता है।
संजय राउत ने कहा कि शरद पवार एक सीनियर और इज्जतदार नेता हैं। एक सीनियर लीडर की क्रेडिबिलिटी तब कम होती है जब वह एक ऐसे गद्दार की छत के नीचे जाकर ऐसी मीटिंग्स करता है, जिसने हमारी सरकार गिरा दी।
राज्यसभा सांसद और शिवसेना (उद्धव बालासाहब ठाकरे) पार्टी के नेता संजय राउत ने कांग्रेस से महाराष्ट्र विधान परिषद सदस्य संंजय लिंगाडे को लेकर बड़ा दावा किया था। अब उनके इस दावे पर लिंगाडे ने प्रतिक्रिया दी है।
संजय राउत ने दावा किया कि आप पार्टी वर्कर्स, सांसद और विधायकों को अपनी तरफ खींच रहे हैं। एक लिंगाड़े को 20 करोड़ रुपये का ऑफर दिया गया था। यह मेरी जानकारी है।