
विकासशील इंसान पार्टी के प्रमुख मुकेश सहनी ने योगी के मंत्री संजय निषाद पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने निषाद आरक्षण के मुद्दे पर डॉ. निषाद को 6 महीने का अल्टीमेटम दिया है और 25 जुलाई से 101 दिनों की संकल्प यात्रा निकालने का ऐलान किया है।

संजय निषाद विधानसभा में गुरुवार को जब बोलने उठे तो विपक्षी नेताओं ने हूटिंग शुरू कर दी, कुछ ने तो कहा कि पहले अपना मंत्रालय तो बदलावा लो। उन्होंने इस पर कहा कि जितना हमें रोकोगे उतना ही नुकसान होगा।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीमा राजभर को समाजवादी महिला सभा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त कर एक बड़ा राजनीतिक दांव चला है। अखिलेश ने इससे एक तीर से दो निशाना लगाने की कोशिश की है। प्रमुख जिम्मेदारी पीडीए के हाथों में सौंपी है और ओम प्रकाश राजभर के वोट बैंक में सेंधमारी की भी कोशिश की है।

यूपी की राजधानी लखनऊ में केश साहनी ने संजय निषाद को खुली चुनौती दी है। उन्होंने संजय निषाद को चुनौती देते हुए कहा कि छह महीने के अंदर वे भाजपा से निषादों के लिए आरक्षण दिलाएं, नहीं तो भाजपा का साथ छोड़ दें और इंडिया गठबंधन में आएं।
UP Voter List SIR: चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद उत्तर प्रदेश की फाइनल वोटर लिस्ट से 2.05 करोड़ मतदाताओं के नाम काट दिए हैं। यह संख्या दिल्ली के वोटरों की कुल संख्या से भी करीब 30 फीसदी ज्यादा है।
सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर ने आजमगढ़ की सभी दस विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। मगर निषाद पार्टी के प्रमुख संजय निषाद को राजभर के इस ऐलान से ऐतराज है।
यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने पहली बार स्वीकार किया है कि उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव अब 2027 के विधानसभा चुनाव के बाद ही होंगे। उन्होंने आरक्षण की प्रक्रिया और पार्टी के भीतर संभावित गुटबाजी को इसका मुख्य कारण बताया है।
यूपी के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद एक दिन पहले ही फूट-फूटकर रोए और अपनी ही सरकार होने के बावजूद अपने समाज के उत्पीड़न का आरोप लगाया। अब सोमवार की सुबह कैबिनेट की श्रृंग्वेरपुर धाम में अवैध कब्जे और निर्माण के विरोध में प्रयागराज-लखनऊ मार्ग पर धरने पर बैठ गए हैं।
गोरखपुर में निषाद पार्टी के अधिवेशन के दौरान कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद भावुक होकर रो पड़े। प्रदेश में सरकार उनकी ही है इसके बाद भी निषाद समाज की बहू-बेटियों के उत्पीड़न और हक छीने जाने का आरोप लगाया। राजनीतिक विश्लेषक उनके आंसुओं को कई नजरिए से देख रहे हैं।
योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय निषाद के रोने का वीडियो वायरल होने पर अखिलेश यादव ने तंज कसा है। उन्होंने इसे भाजपा के साथ जाने का पश्चाताप बताया और 'हम थे जिनके सहारे...' गाने के जरिए उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाए।