
हार्दिक पांड्या को कप्तानी से हटा देना चाहिए और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मुंबई इंडियंस की कप्तानी सौंप देनी चाहिए। ये डिमांड पूर्व भारतीय क्रिकेटर संजय मांजरेकर ने की है।

संजय मांजरेकर का मानना है कि केएल राहुल की पारी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हार की वजह में से एक बनी। राहुल ने चेन्नई मुकाबले में 13 गेंद में 12 रन बनाए। वह पावरप्ले के आखिरी ओवर तक क्रीज पर मौजूद थे।

संजय मांजरेकर ने इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल 2026 से पहले संजू सैमसन के चेन्नई सुपर किंग्स में जाने के बाद राजस्थान रॉयल्स के रियान पराग को टीम का कप्तान बनाने के फैसले पर सवाल उठाया।

भारत के पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर का कहना है कि तीनों टी20 वर्ल्ड कप खिताबों में से कोई भी दूर तलक तक 1983 या 2011 के एकदिवसीय विश्व कप खिताबों के आस-पास नहीं हैं। उन्होंने कहा कि हमें विश्व कप खिताबों को सही परिप्रेक्ष्य में देखने की जरूरत है।
विराट कोहली के भाई विकास कोहली ने एक बार फिर पूर्व क्रिकेटर और जाने-माने कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर को उनकी हालिया टिप्पणियों के लिए आड़े हाथ लिया है। उन्होंने पूछा कि क्या 'मिस्टर एक्सपर्ट ऑफ क्रिकेट' के पास अब भी 'सबसे आसान फॉर्मेट' के लिए कुछ सुझाव हैं।
दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे हरभजन सिंह ने पूर्व क्रिकेटर और कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर के विराट कोहली को लेकर दिए गए बयान को खारिज किया है। मांजरेकर ने कोहली के टेस्ट से संन्यास पर सवाल उठाते हुए कहा था कि अगर वह सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लिए होते तो ठीक था लेकिन उन्होंने 'आसान फॉर्मेट में खेलना चुना'।
विराट कोहली के भाई विकास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बिना नाम लिए मांजरेकर और अन्य आलोचकों पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि विराट कोहली का नाम लिए बिना कुछ लोगों की दाल-रोटी नहीं चलती।
पूर्व क्रिकेटर और दिग्गज कॉमेंटेटर संजय मांजरेकर ने विराट कोहली को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि किंग कोहली अपनी कमियों, समस्याओं पर काम करने के बजाय टेस्ट से ही भाग गए। उन्होंने कोहली के टेस्ट पर ओडीआई को तरजीह दिए जाने पर भी निराशा जताई।
संजय मांजरेकर ने कहा है कि चेतेश्वर पुजारा का करियर बहुत आसान नहीं था। अपने करियर में उन्होंने बहुत संघर्ष किया। पुजारा ने हाल ही में इंटरनेशनल क्रिकेट के साथ-साथ प्रोफेशनल क्रिकेट को भी अलविदा कह दिया है।
संजय मांजरेकर का मानना है कि गौतम गंभीर को शायद थोड़ा ‘शांत रहने’ की जरूरत है और उनका यह भी कहना है कि मुख्य कोच के कुछ कमजोर रणनीतिक फैसलों के बावजूद भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ चौथा टेस्ट ड्रॉ कराया।