
बिहार पुलिस में साल 2019 तक लागू रही जोनल व्यवस्था को फिर से लाने की तैयारी की जा रही है। इसकी प्रक्रिया पूरी कर लगी गई है। जल्द ही इसकी अधिसूचना जारी की जा सकती है।

तेजस्वी यादव ने सम्राट सरकार से सवाल किया है कि अगर सामाजिक सुरक्षा पेंशन का भुगतान लाभार्थियों को आकस्मिक निधि (Contingency Fund) से किया जा रहा है, तो विकास कार्य के लिए चल रही परियोजनाओं के लिए सरकार पैसा कहां से लाएगी?

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को संविधान का अनुच्छेद 267 याद दिलाते हुए बिहार सरकार द्वारा पेंशन भुगतान के लिए आकस्मिक फंड से 3662 करोड़ रुपये की निकासी पर सवाल उठाए हैं। इस मुद्दे पर वह लगातार एनडीए सरकार के खिलाफ आक्रामक नजर आ रहे हैं।

बिहार के सरकारी शिक्षक अब किसी कोचिंग इंस्टीट्यूट या ट्यूशन क्लास में नहीं पढ़ा सकेंगे। शिक्षा विभाग ने गुरुवार को इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। सरकारी स्कूलों के अलावा कहीं और पढ़ाते पाए जाने पर टीचर के खिलाफ सरकार कड़ी कार्रवाई करेगी।
बिहार में राजस्व महाभियान के दौरान प्राप्त जमीन से जुड़े आवेदनों का निपटारा करने के लिए 11 से 17 जून तक विशेष अभियान चलाया जाएगा। मंत्री दिलीप जायसवाल ने सभी सीओ और आरओ को चेतावनी दी है कि इसमें कोई कोताही नहीं बरतें। रविवार को छुट्टी के दिन भी अंचलों में काम होगा।
Tejashwi Yadav News: राजद नेता तेजस्वी यादव ने सम्राट चौधरी सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन देने के लिए बिहार आकस्मिक निधि से 3662 करोड़ रुपये निकालने के आधार पर राज्य के दिवालिया होने की कगार पर का सवाल उठाया है।
बिहार में नई कोचिंग नियमावली आने वाली है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कोचिंग संस्थानों में पढ़ने वाले स्टूडेंट्स की पूरी जानकारी संबंधित जिला प्रशासन को देना अनिवार्य होगा। इस संबंध में शिक्षा विभाग को उचित कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।
बिहार में 10 और सीओ एवं राजस्व पदाधिकारियों पर गाज गिरी है। राजस्व विभाग की ओर से मंगलवार को एक और आदेश जारी किया गया। इसमें एक महिला अफसर को बर्खास्त कर दिया गया। अब तक कुल 42 पदाधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है।
Bihar SIPB Industry Clearance Policy: बिहार सरकार ने उद्योग लगाने की प्रक्रिया को आसान बनाते हुए 30 दिनों में सभी स्वीकृतियां देना अनिवार्य कर दिया है। तय समय पर फैसला न होने पर ऑटोमैटिक 'डीम्ड क्लीयरेंस' मिलेगा।
Samrat Cabinet RLM Minister: दीपक प्रकाश का सम्राट सरकार में मंत्री बने रहना मुश्किल होता दिख रहा है। दीपक को हटाने के लिए PIL दायर हुई है। ऐसे में उपेंद्र कुशवाहा को रालोमो से दूसरा मंत्री बनाने का ऑफर मिल सकता है।