
बचाव पक्ष ने ASP अनुज चौधरी से हथियारों और फायरिंग को लेकर कई तकनीकी सवाल पूछे। उनसे पूछा गया कि घटना के दौरान उनके पास कौन-सी पिस्टल थी, मौके पर कौन-कौन से हथियार मौजूद थे और साथ में मौजूद पुलिसकर्मियों के पास कौन-से असलहे थे। अनुज चौधरी ने जवाब दिया कि उनके पास 9 एमएम की पिस्टल थी।

संभल हिंसा से जुड़े मुकदमे की सुनवाई के दौरान मंगलवार को जनपद न्यायालय चन्दौसी में सरकारी और बचाव पक्ष के वकीलों के बीच जोरदार बहस हुई। विवाद तत्कालीन सीओ (वर्तमान एएसपी) अनुज चौधरी की गवाही को लेकर हुआ।

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल के संदर्भ में जो रेखा खींची है, वह केवल एक ज़िले के एक मुकदमे की रेखा नहीं है, यह उस सिद्धांत की रेखा है जो कहती है कि भारत में न कोई भीड़ कानून से बड़ी है, न कोई धर्म, न कोई राजनीतिक दबाव।

संभल हिंसा के मामले में पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी समेत सभी पुलिस वालों को हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। हाईकोर्ट ने पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज करने के संभल सीजेएम के आदेश पर रोक लगा दी है।
संभल में हिंसा के मामले सीजेएम ने नियमों की अनदेखी की है। यह कहना है कि यूपी के अपर महाधिवक्ता का। संभल हिंसा के मामले में पुलिस अधिकारी अनुज चौधरी समेत अन्य पुलिस वालों पर केस के आदेश के मामले में हाईकोर्ट में हुई सुनवाई में अपर अधिवक्ता ने यह बात कही।
संभल हिंसा के मामले में हाईकोर्ट ने मोहम्मद आलम को अग्रिम जमानत दे दी है। आलम के पिता की ही अर्जी पर संभल की सीजेएम कोर्ट ने गोली चलाने वाले क्षेत्रधिकारी अनुज चौधरी और अन्य पुलिसकर्मियों पर प्राथमिकी दर्ज़ करने का आदेश दिया था।
संभल में फिर सीजेएम बदल गए हैं। कौशांबी के CJM दीपक कुमार जायसवाल को संभल का नया CJM नियुक्त किया गया है। विभांशु सुधीर के तबादले के बाद आदित्य सिंह को यहां का CJM बनाया गया था। आदित्य सिंह को वापस चंदौसी (सीनियर डिवीजन सिविल जज) भेज दिया गया है।
यूपी के संभल में सीजेएम के तबादले के बाद के बाद अधिवक्ताओं में रोष है। वकीलों ने विरोध जताते हुए प्रदर्शन किया है। अधिवक्ताओं का कहना है कि उनके कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण और सराहनीय निर्णय लिए गए, जिससे न्यायिक प्रक्रिया में गति आई।
संभल हिंसा को लेकर अदालत ने अनुज चौधरी समेत 15-20 अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, इसे लेकर सपा सांसद जियाउर्रहमान बर्क ने कहा है कि कानून से ऊपर कोई नहीं है।
संभल जामा मस्जिद सर्वेक्षण के दौरान हुई हिंसा को लेकर तत्कालीन सीओ अनुज चौधरी के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश कोर्ट ने मंगलवार को दिया है। इसे लेकर संभल एसएसपी खुलकर अनुज के पक्ष में आ गए हैं। कहा कि केस नहीं दर्ज होगा और हाईकोर्ट में अपील की जाएगी।