
सहरसा से यशवंतपुर (बेंगलुरु) के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए गए हैं। अब यह साप्ताहिक गाड़ी जुलाई महीने तक चलाई जाएगी। इसका रूट वही रहेगा।

समस्तीपुर रेलवे मंडल के डीआरएम ज्योति प्रकाश मिश्रा ने बताया है कि सहरसा से मानसी तक जाने वाली रेलवे लाइन के दोहरीकरण के लिए रेलवे बोर्ड को 500 करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है।

सहरसा से समस्तीपुर और सुपौल जाने वालीं 3 पैसेंजर ट्रेनें शनिवार को अचानक रद्द कर दी गईं। इससे यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा है। रेलवे ने इसकी वजह भी बताई है।

सहरसा रेलवे स्टेशन पर मधेपुरा जिला पुलिस के हवलदार राजेंद्र प्रसाद सिंह की अचानक मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए शव को ले जाने के लिए एम्बुलेंस नहीं मिलने पर परिजनों और लोगों ने अस्पताल प्रबंधन पर सवाल उठाए। हवलदार मोतिहारी कोर्ट में गवाही देकर लौट रहे थे जब उन्होंने बेहोश होकर गिर पड़े।
सहरसा से अमृतसर के लिए नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन का नियमित संचालन 22 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इसकी टिकट बुकिंग शुरू हो गई है। यह ट्रेन सहरसा से झंझारपुर, सीतामढ़ी होकर अमृतसर तक जाएगी।
सहरसा समेत बिहार के 7 रेलवे स्टेशनों पर ट्रेन के कोच में लग्जरी रेस्टोरेंट खोले जाएंगे। इन रेस्टोरेंट में लोगों को महाराजा एक्सप्रेस जैसी लग्जरी ट्रेनों वाला अनुभव मिलेगा। सहरसा में इसका टेंडर हो गया है।
बिहार में तीसरी अमृत भारत ट्रेन का रैक पहुंच गया है। पंजाब के लिए चलाने की तैयारी की जा रही है। खास बात यह है कि राज्य की तीसरी अमृत भारत को भी सहरसा से ही चलाया जाएगा। हाल ही में सहरसा से मुंबई के लिए अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत हुई है।
सहरसा से दिल्ली-अमृतसर नहीं बल्कि मुंबई के लिए अमृत भारत ट्रेन चलाई जाएगी। पीएम मोदी 24 अप्रैल को इसे वर्चुअल तरीके से हरी झंडी दिखाएंगे। सहरसा से यह समस्तीपुर, पटना होकर मुंबई के लोकमान्य तिलक टर्मिनस तक जाएगी।
अमृत भारत ट्रेन का बिहार के सहरसा से सरायगढ़ (सुपौल) होकर घोघराडीह (मधुबनी) तक ट्रायल बुधवार को किया गया। इस दौरान ट्रेन को ऐतिहासिक कोसी महासेतु से गुजारा गया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने बिहार में नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह राज्य की दूसरी अमृत भारत ट्रेन होगी।