
Malegaon Blast: निसार अहमद सैयद बिलाल और पांच लोगों की तरफ से बंबई हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की गई है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि 31 जुलाई को जारी NIA कोर्ट का आदेश गलत था और इसे रद्द किया जाना चाहिए।

मालेगांव विस्फोट मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर (साध्वी प्रज्ञा) और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सहित सभी सात आरोपियों को बरी किए जाने के बाद साध्वी प्रज्ञा आज पहली बार मध्य प्रदेश के भोपाल पहुंची।

2008 के मालेगांव ब्लास्ट केस में बरी होने के बाद भोपाल पहुंचीं भाजपा नेता साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने आरोप लगाया कि उन्हें पीएम मोदी, सीएम योगी और मोहन भागवत समेत कई बड़े लोगों के नाम लेने के लिए मजबूर किया गया था।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने मालेगांव धमाके में एनआईए की अदालत से मिली क्लीनचिट को सनातनियों की जीत बताया है तो यह भी कह दिया कि 'विधर्मियों का मुंह काला' हो गया।
NIA की विशेष अदालत ने महाराष्ट्र के मालेगांव में 17 साल पहले हुए सिलसिलेवार बम धमाकों के मामले में पूर्व भाजपा सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर समेत सभी सात आरोपियों को गुरुवार को बरी कर दिया। विशेष न्यायाधीश एके लाहोटी ने ये फैसला सुनाया।
खुद अपना केस लड़ने वाले समीर कुलकर्णी ने कहा कि यदि उनके सह-आरोपियों ने वकील नहीं रखा होता तो मुकदमा 15 साल पहले ही समाप्त हो गया होता। उन्होंने बचाव पक्ष और अभियोजन पक्ष दोनों पर मुकदमे को लम्बा खींचने का आरोप लगाया।
महाराष्ट्र के मालेगांव में 2008 में हुए बम विस्फोट से संबंधित मामले में एक विशेष अदालत ने भाजपा की पूर्व सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सभी सातों आरोपियों को बृहस्पतिवार को बरी करते हुए कहा कि उनके खिलाफ कोई ‘विश्वसनीय और ठोस सबूत’ नहीं हैं।
Malegaon blast: मालेगांव ब्लास्ट मामले में कोर्ट के फैसले पर सीएम फडणवीस के बयान के भगवा कभी आतंकवाद नहीं हो सकता वाले बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। एनसीपी शरद गुट के नेता का कहना है कि सीएम को ऐसा बयान नहीं देना चाहिए।
साहू ने कहा, 'गिरफ्तारी के बाद जब मैं जेल में बंद था, तब मेरे बड़े भाई पेशी के दौरान मेरी कानूनी मदद के लिए आए थे। तभी मेरी आंखों के सामने उन्हें दिल का दौरा पड़ा था और करीब आधे घंटे बाद उनकी मौत हो गई थी। मैं कुछ भी नहीं कर सका था।’
NIA कोर्ट के फैसले के बाद पीटीआई-भाषा से बात करते हुए, कुल जमात-ए-तंज़ीम संगठन के प्रभारी फिरोज अहमद आजमी ने कहा कि मालेगांव विस्फोट मामले में अदालत के फैसले ने हमें स्तब्ध कर दिया है, क्योंकि मरने वालों को न्याय नहीं मिला।