
अमेरिका ने रूस और ईरानी कच्चे तेल खरीद पर दी गई छूट को वापस ले लिया है। अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने इस छूट को आगे बढ़ाने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि यह छूट केवल समुद्र में टैंकरों पर मौजूद तेल के लिए थी, जिसका उपयोग हो चुका है।

ईरान में शांति करवाने के लिए रूस ने एक बार फिर से तेहरान के इनरिच्ड यूरेनियम को लेकर ऑफर दिया है। क्रेमलिन की तरफ से कहा गया कि वह ईरान का यूरेनियम स्वीकार करने के लिए तैयार है।

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने ऑर्थोडॉक्स ईस्टर के अवसर पर यूक्रेन युद्ध में 32 घंटे के सीजफायर (युद्धविराम) की घोषणा की है। यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने भी इस फैसले का समर्थन किया है। जानें इस अहम फैसले के कूटनीतिक मायने और पूरी खबर।

ईरान युद्ध में उलझी दुनिया के लिए रूस ने बड़ा सरप्राइज प्लान कर लिया था। ब्रिटिश आर्मी के मुताबिक उन्होंने एक महीने की लगातार निगरानी के बाद रूस के एक बड़े हमले को रोक दिया है। इस हमले में रूस समुद्र में मौजूद इंटरनेट केबल्स और पाइपलाइनों को निशाना बना रहा था।
यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा कि अगर दूसरे देश उससे होर्मुज के लिए मदद मांगते हैं, तो वह इसे खोलने में मदद करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि यूक्रेन को काले सागर में रूस की नाकेबंदी को तोड़ने और अनाज निर्यात सुरक्षित करने का अनुभव है।
इससे पहले ट्रंप ने धमकी दी है कि अमेरिका नाटो से अलग हो जाएगा। ट्रंप ने नाटो देशों को खरी खोटी सुनाते हुए कहा है कि उन्होंने न तो युद्ध में योगदान दिया और न ही होर्मुज खुलवाने में उनकी मदद की।
Ukraine War: रूस ने पहले ही राजनीतिक दांव खेलते हुए इसे एक स्वतंत्र लुहांस्क पीपल्स रिपब्लिक के रूप में मान्यता दे रखी है, जो उसके आक्रमण के दावों को वैधता प्रदान करने के लिए महत्वपूर्ण है।
यूक्रेनी गृहिणियां अपने घरों में 500 डॉलर के FPV ड्रोन्स बनाकर कैसे आधुनिक युद्ध के नियम बदल रही हैं? जानिए 'इंडस्ट्रियल डार्विनिज्म' क्या है और राइनमेटल कंपनी के विवाद की पूरी कहानी, जिसने यूरोप की रक्षा का नजरिया बदल दिया।
अमेरिका अपनी सैन्य प्राथमिकताओं में बड़ा बदलाव करते हुए यूक्रेन के लिए तय हथियारों को पश्चिम एशिया के युद्ध क्षेत्र में भेजने पर विचार कर रहा है। इसका सीधा असर एक तरफ रूस के खिलाफ चल रहे यूक्रेन युद्ध पर पड़ सकता है।
उरालोउलू ने कहा कि ऐसा लगता है कि यह बाहर से हुआ एक धमाका था, जिसका निशाना खास तौर पर इंजन रूम था, और जिसका मकसद जहाज को पूरी तरह से बेकार करना था। हमने घटनास्थल पर जरूरी टीमें भेज दी हैं और हालात पर नजर रख रहे हैं।