
युद्ध के मैदान में अब सिपाही गोलियां नहीं बरसा रहे हैं। अब रोबोट ‘साइलेंट डेथ’ बनकर दुश्मन पर कहर बरपा रहे हैं। यह नजारा है रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का। रूस-ईरान युद्ध अपने चौथे साल में प्रवेश कर चुका है।

रूस ने रविवार को कीव पर हमले में ड्रोन और मिसाइल हमले के दौरान शक्तिशाली हाइपरसोनिक ओरेश्निक बैलिस्टिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। इस हमले में दो लोग मारे गए। यह चार साल के युद्ध में तीसरी बार है जब इस हथियार का इस्तेमाल किया गया है।

यूक्रेनी गृहिणियां अपने घरों में 500 डॉलर के FPV ड्रोन्स बनाकर कैसे आधुनिक युद्ध के नियम बदल रही हैं? जानिए 'इंडस्ट्रियल डार्विनिज्म' क्या है और राइनमेटल कंपनी के विवाद की पूरी कहानी, जिसने यूरोप की रक्षा का नजरिया बदल दिया।

रूस की तरफ से यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की सरकार की वैधता पर सवाल उठाए गए हैं। रूसी उप विदेश मंत्री ने कहा कि यूक्रेन को चुनाव में जाकर नई लोकतांत्रिक सरकार का चयन करना चाहिए, जिसके साथ रूस शांति समझौता कर सके।
रूस ने यूक्रेन पर एक और हमला बोला है। चार दिनों के अंदर यह यूक्रेन पर चौथा बड़ा ड्रोन हमला है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि इस बार भी पावर ग्रिड पर निशाना लगाया गया। इन हमलों से अमेरिका द्वारा रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध बंद कराने के प्रयासों को भी ठेस पहुंची है।
रूस ने यूक्रेन पर हमले तेज कर दिए हैं। शुक्रवार को रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया और यूक्रेन के कई पावर प्लांट तबाह कर दिए। वहीं यूक्रेन ने भी रूस के एक तेल डिपो क खाक कर दिया है।
रूस और यूक्रेन में जारी युद्ध के बीच तुलसी गैबार्ड ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है, जिनमें दावा किया था कि रूस यूक्रेन के बाद यूरोप पर हमला करने वाला है। गैबार्ड ने कहा कि रूस में यूक्रेन को ही पूरी तरह से जीतने की क्षमता नहीं है, यूरोप को तो छोड़ ही दीजिए।
रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने यूक्रेन युद्ध पर बड़ी टिप्पणी की है। पुतिन ने कहाकि वह यू्क्रेन के साथ युद्ध रोकने के लिए तुरंत तैयार हैं। हालंकि उन्होंने इसके लिए एक बड़ी शर्त रख दी है।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध को लेकर नाटो चीफ मार्क रुटे ने यूरोपीय देशों को भविष्य के संभावित खतरों से आगाह किया है। उन्होंने कहा कि आगामी समय में रूस का अगला लक्ष्य नाटो सदस्य देश हो सकते हैं। ऐसे में हमें तैयार रहने की जरूरत है।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध अब और भी ज्यादा भयानक रूप लेने लगा है। बुधवार रात रूसी शहर सेंट पीटर्सबर्ग में जोरदार धमाके सुनाई दिए। इन धमाकों के बाद चारों तरह आग फैल गई। दूसरी तरफ राजधानी मॉस्को की तरफ जाते हुए कई दर्जन ड्रोन्स को भी इंटरसेप्ट किया गया।