
Rudrapur News: पंतनगर के सिडकुल क्षेत्र में इंपीरियल चौक के पास डंपर की टक्कर से गंभीर रूप से घायल स्कूटी सवार पुष्कर सिंह की उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसा नौ अक्टूबर की रात करीब 11 बजे हुआ। मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात डंपर चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक अनिल मेहता कर रहे हैं।

Rudrapur News: रुद्रपुर में जिला सलाहकार समिति पीसीपीएनडीटी की बैठक में अल्ट्रासाउंड केंद्रों के लाइसेंस आवेदनों पर चर्चा हुई। समिति ने पांच नवीनीकरण और नौ नए लाइसेंस आवेदनों को संस्तुति दी, जबकि दो नए आवेदनों पर स्थलीय निरीक्षण के बाद फैसला होगा। अनुपयोगी मशीनों को डिस्मेंटल करने के लिए पांच सदस्यीय समिति बनेगी। सभी केंद्रों का नियमित और औचक निरीक्षण होगा तथा अवैध लिंग परीक्षण की सूचना देने वाले मुखबिर को दो लाख रुपये का इनाम मिलेगा।

Rudrapur News: पंतनगर के छत्तरपुर निवासी नरेंद्र सिंह बिष्ट का मोबाइल फोन पांच अक्तूबर को साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उनके बैंक खाते से यूपीआई के माध्यम से 1,11,299 रुपये निकाल लिए गए। पीड़ित की शिकायत पर पंतनगर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक नरेंद्र सिंह अधिकारी कर रहे हैं।

Rudrapur News: रुद्रपुर के एसबीएस कॉलेज के बीबीए विभाग में नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत के लिए फ्रेशर पार्टी आयोजित की गई। प्राचार्य प्रो. अवधेश नारायण सिंह और विभागाध्यक्ष प्रो. भारत सिंह राजपूत ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों में प्रतिभा दिखाई। व्यक्तित्व, आत्मविश्वास और प्रस्तुति के आधार पर आदित्य को मिस्टर फ्रेशर और लक्ष्मी को मिस फ्रेशर चुना गया।
Rudrapur News: किच्छा चीनी मिल के अधिशासी निदेशक त्रिलोक सिंह मर्तोलिया ने मिल का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों को नवंबर के पहले सप्ताह में नया पेराई सत्र शुरू करने की तैयारी पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने मरम्मत और रखरखाव कार्यों की समीक्षा की तथा शासन की स्वीकृति से स्थापित किए जा रहे फॉलिंग फिल्म इवोपरेटर का काम समय पर पूरा कराने को कहा।
Rudrapur News: कोचिंग से घर जा रहे युवक के हाथ से बाइक सवारो ने मोबाइल छीन लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार हो गये।
Rudrapur News: खटीमा में बुधवार को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रसेन धर्मशाला में दीप प्रज्वलित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उपस्थित लोगों ने महाराजा अग्रसेन के समाज सेवा, आपसी भाईचारे और सद्भाव के संदेश को याद किया। उन्होंने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में ललित मित्तल, विपिन गोयल, सौमित्र अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद रहे।
Rudrapur News: रुद्रपुर के पंडित राम सुमेर शुक्ल राजकीय मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की 100 सीटों को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंजूरी दी है। विधायक शिव अरोड़ा ने कॉलेज पहुंचकर इस उपलब्धि पर खुशी जताई और इसे मेडिकल शिक्षा शुरू कराने के अपने संकल्प की दिशा में अहम कदम बताया। चिकित्सकों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया, जबकि कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
Rudrapur News: खटीमा के एक होटल में नवरात्र के अवसर पर डांडिया महोत्सव आयोजित किया गया। सौम्या ने डांडिया क्वीन और बेस्ट एक्सप्रेशन क्वीन, दोनों खिताब जीते। ज्योति बेस्ट ड्रेस क्वीन बनीं, जबकि नूपुर और वर्तिका को बेस्ट कपल चुना गया। शिवानी, नेहा जोशी, रुद्राक्षि, सलोनी और मधु शर्मा सहित अन्य प्रतिभागियों ने भी विभिन्न श्रेणियों में खिताब हासिल किए।
Rudrapur News: दिनेशपुर में नवरात्र के अवसर पर जय भवानी जागरण कमेटी ने मंगलवार रात मुख्य चौराहे पर भव्य जागरण आयोजित किया। पंडित राजन शर्मा ने पूजा-अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अर्चित ग्रोवर, साधना सरगम और अन्य कलाकारों ने माता रानी के भजन प्रस्तुत किए। बुधवार सुबह जागरण का समापन भंडारे के साथ हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।