
रॉयल एनफील्ड को जनवरी 2026 में साल-दर-साल (YoY), महीने-दर-महीने (MoM) और साल-दर-तारीख (YTD) के आधार पर पॉजिटिव ग्रोथ मिली है। कंपनी ने इस फाइनेंशियल ईयर में 2-व्हीलर बिक्री के मामले में 1 मिलियन (10 लाख) का आंकड़ा भी पार कर लिया है।

रॉयल एनफील्ड की दिसंबर 2025 सेल्स का ब्रेकअप सामने आ गया है। कंपनी बाजार में 9 मॉडल बेच रही है। जिसमें 350cc सेगमेंट से 650cc सेगमेंट के कई मॉडल शामिल हैं। खास बात ये है कि ये सभी अपने-अपने सेगमेंट में देश की नंबर-1 मॉडल हैं। वैसे, कंपनी के लिए इन सभी में सबसे ज्यादा बिकने वाला मॉडल क्लासिक 350 है।

रॉयल एनफील्ड ने 2025 में अपनी सबसे बड़ी सेल्स दर्ज की है। इसमें रिकॉर्ड 10,71,809 यूनिट शामिल हैं। यह पहली बार है जब चेन्नई स्थित कंपनी ने एक कैलेंडर ईयर में घरेलू बाजार में 10 लाख यूनिट का आंकड़ा पार किया है। CY2025 में बेची गई रिकॉर्ड 1.07 मिलियन यूनिट 25% की शानदार सालाना ग्रोथ को दिखाता है।

दिसंबर 2025 के टू-व्हीलर्स सेल्स के आंकड़े सामने आ गए हैं। इन आंकड़ों ने सभी को चौंका दिया है। दरअसल, पिछले महीने टू-व्हीलर की घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट को मिलाकर टीवीएस मोटर कंपनी ने बाजी मार ली है। अपनी शानदार सेल्स के साथ उसने हीरो, होंडा और यहां तक की बजाज को भी पीछे छोड़ दिया।

रॉयल एनफील्ड ने कैलेंडर ईयर 2025 का बेहत शानदार तरीके से खत्म किया है। दिसंबर में कुल 1,03,574 यूनिट मोटरसाइकिल बेचने की रिपोर्ट दी, जो पिछले साल इसी महीने में बेची गई 79,466 यूनिट्स की तुलना में 30% की मजबूत सालाना ग्रोथ है।

रॉयल एनफील्ड की पहली इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल का इंतजार बेसब्री से हो रहा है। उम्मीद है कि साल 2026 में ये इंतजार खत्म हो सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कंपनी ने भारत में फ्लाइंग फ्ली S6 स्क्रैम्बलर का डिजाइन पेटेंट रजिस्टर करवा लिया है।

भारतीय ग्राहकों के बीच रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिल को खूब पसंद किया जाता है। बीते महीने यानी नवंबर, 2025 में हुई बिक्री में एक बार फिर रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 (Royal Enfield Classic 350) बेस्ट-सेलिंग मॉडल बन गई।

इस सेगमेंट में होंडा स्प्लेंडर का एकतरफा दबदबा बना हुआ है। नवंबर में सबसे ज्यादा बिकने वाले टॉप-10 मॉडल की लिस्ट में हीरो के 3, होंडा के 2, टीवीएस के 2, बजाज के 2 और रॉयल एनफील्ड का एक मॉडल शामिल रहा। सेगमेंट के लिए अच्छी बात ये है कि लिस्ट में शामिल 8 मॉडल को सालाना आधार पर ग्रोथ मिली।

पावरफुल इंजन वाली मोटरसाइकिल सेगमेंट में रॉयल एनफील्ड का एक तरफा दबदबा है। कंपनी इस सेगमेंट के अलावा इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में भी एंट्री की तैयारी कर रही है। तो दूसरी तरफ, सेफ्टी एक्सेसरीज में भी इनोवेशन कर रही है।

रॉयल एनफील्ड ने मोटोवर्स 2025 में कॉन्टिनेंटल GT 750 रेस बाइक को पेश किया है। EICMA 2025 में ग्लोबल शोकेस के बाद यह भारत में पहली बार दिखाई गई है। GT 750 अभी भी अपने डेवलपमेंट स्टेज में है। यह एक टेस्ट प्रोटोटाइप है जिसे प्रोडक्शन में अभी कुछ समय लगेगा।