
Shahjahnpur News: धनतेरस पर शाहजहांपुर के आरके ऑटो जोन से 130 रॉयल एनफील्ड बाइक बिकीं, जबकि मांग अधिक होने से 20 से ज्यादा ग्राहक बिना खरीदारी लौटे। क्लासिक सिग्नेचर व्हाइट की कमी के कारण ग्राहकों को इंतजार करना पड़ रहा है। होंडा ने तीन दिनों में 500 और बजाज ने 300 से अधिक दोपहिया वाहनों की डिलीवरी का लक्ष्य रखा है।

हिमालयन 750 रॉयल एनफील्ड के लाइनअप में एक एडवांस्ड इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी और कन्वेंशनल सूट पेश करता है। इसमें वाई-फाई, ब्लूटूथ और नेविगेशन कनेक्टिविटी के साथ 4.0-इंच कलर TFT कंसोल मिलता है। इसमें रोड, रोड स्पोर्ट, रेन, ट्रेल और कस्टम सहित 5 कॉन्फिगर करने वाले राइडिंग मोड मिलते हैं।

भारतीय मार्केट में रॉयल एनफील्ड की मोटरसाइकिलों की डिमांड लगातार बढ़ रही है। कंपनी ने अक्टूबर, 2026 में कुल 1,33,442 मोटरसाइकिल बेचीं। जबकि पिछले साल अक्टूबर में यह आंकड़ा 1,24,951 यूनिट था।

Biharsharif News: बिहारशरीफ के आशानगर बाइपास स्थित श्री गणेश मोटर्स रॉयल एनफील्ड शोरूम में धनतेरस और दीपावली के लिए विशेष ऑफर दिए जा रहे हैं। बाइक खरीदने पर मुफ्त हेलमेट और एसेसरीज पर 15 प्रतिशत तक की छूट है। ग्राहक 9999 रुपये डाउन पेमेंट और 4.99 प्रतिशत से शुरू ब्याज दर पर बाइक खरीद सकते हैं। पुरानी गाड़ी एक्सचेंज करने की सुविधा भी उपलब्ध है। शोरूम में बिक्री, सर्विस और स्पेयर पार्ट्स की सुविधा है।
Kausambi News: गुलामीपुर में यूनाइटेड पेट्रोलियम की ‘त्योहार है, उपहार है’ योजना के तहत भगत सिंह ने रॉयल एनफील्ड बाइक जीती। डीलर दिलशाद हुसैन ने उन्हें बाइक भेंट कर शुभकामनाएँ दीं। इस जीत से भगत सिंह के परिवार और परिचितों में खुशी का माहौल है। ग्राहकों को प्रोत्साहित करने और उनसे मजबूत संबंध बनाने के उद्देश्य से यह योजना चलाई जा रही है।
रॉयल एनफील्ड की ग्रोथ से इस बात का भी पता चलता है कि कंपनी की मोटरसाइकिल को लोग कितना पसंद कर रहे हैं। कंपनी के भारतीय पोर्टफोलियो में कुल 9 मॉडल शामिल हैं, जिसमें 350cc से लेकर 650cc इंजन कैपेसिटी वाले मॉडल शामिल हैं।
इस एनिवर्सरी एडिशन में वही जाना-पहचाना 650 ट्विन प्लेटफॉर्म दिया गया है, जिसमें मुख्य अट्रैक्शन इसका पेंटवर्क, हाथ से की गई डिटेलिंग और एनिवर्सिरी से जुड़े खास फीचर्स हैं। इसकी सबसे खास खूबी रॉयल एनफील्ड का खास 'हाइपरशिफ्ट' फिनिश है।
इस इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की एक्स-शोरूम कीमत 2.79 लाख रुपए है। वहीं, 'बैटरी-एज-ए-सर्विस' मॉडल के चलते इसकी कीमत 1.99 लाख रुपए है। बता दें कि कंपनी ने फ्लाइंग फ्ली नाम 1940 के दशक में इस्तेमाल होने वाली ओरिजिनल हल्की मोटरसाइकिल से लिया है।
रॉयल एनफील्ड ने क्लासिक 350 की कीमतों में बढ़ोतरी के अलावा किसी तरह का बदलाव नहीं किया है। यानी इसकी टेक्निकल डिटेल्स पहले जैसी ही हैं। इस मोटरसाइकिल में 349cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन मिलता है, जो 20bhp की पावर और 27Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है।
रॉयल एनफील्ड की मोस्ट-अवेटेड नई बाइक हिमालयन 750 एक बार फिर चर्चा में है। हाल ही में इस दमदार एडवेंचर टूरर बाइक को TVC (कमर्शियल ऐड) शूट के दौरान बिना किसी कवर के साफ-साफ देखा गया है।