
आईपीएल फाइनल के बाद एयरपोर्ट जाते समय माइकल क्लार्क के कार का एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें उन्होंने मामूली चोटें आईं थी लेकिन कार का बोनट वाला हिस्सा पूरा पिचक गया थआ।

आरसीबी ने भले ही लगातार दूसरा फाइनल आईपीएल का जीता है, लेकिन आरसीबी अभी भी दूसरी सबसे ज्यादा फाइनल हारने वाली टीम है। सबसे पहले नंबर पर नाम चेन्नई सुपर किंग्स का आता है, जो 5 फाइनल हारी है।

विराट कोहली ने आईपीएल 2026 का खिताब जीतने के बाद सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा कि हमने पिछले साल खुद से एक सवाल पूछा था- क्या हम बैक टू बैक जा सकते हैं? और आरसीबी ने लगातार दूसरी ट्रॉफी जीतकर इसका जवाब दिया।

विराट कोहली ने लक्ष्य का पीछा करते हुए GT के खिलाफ IPL 2026 के फाइनल में सिर्फ 42 गेंद में 75 रन की नाबाद पारी खेली। ओपनिंग करने उतरे कोहली RCB को जीत दिलाकर ही वापस लौटे। उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इसके साथ ही वह आईपीएल में सबसे ज्यादा बार POTM जीतने वाले भारतीय बन गए।
रजत पाटीदार ने भी कभी सोचा नहीं होगा कि उनकी किस्मत इस तरह आलिशान करवट लेगी। 2022 की आईपीएल नीलामी में जब उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला था तो वह काफी निराश थे। फिर उनकी एंट्री बतौर इंजरी रिप्लेसमेंट होती है।
आरसीबी ने आईपीएल 2026 के रूप में अपना दूसरा खिताब उठाया। विराट कोहली ने अपनी दूसरी आईपीएल ट्रॉफी पकड़ी। मगर आरसीबी के स्क्वॉड में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो कोहली से ज्यादा बार ट्रॉफी उठा चुके हैं। एक तो 5 बार चैंपियन बना है।
विराट कोहली ने आरसीबी को आईपीएल 2026 का खिताब जीताने में अहम भूमिका निभाई। फाइनल में 156 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए उन्होंने 75 रनों की नाबाद पारी खेली। इस पारी के साथ उनका 19 साल पुराना सपना भी पूरा हुआ, जिसका खुलासा उन्होंने मैच के बाद किया।
IPL 2026 का फाइनल जीतकर आरसीबी और रजत पाटीदार ने उस क्लब में एंट्री कर ली है, जिसमें टीम के तौर पर सीएसके और एमआई थे और कप्तान के तौर पर एमएस धोनी और रोहित शर्मा थे।
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 फाइनल के बाद बताया कि उन्होंने सीजन शुरू होने से पहले अपनी डायरी में लिखा था कि वह इस बार 700 रन बनाएंगे और उनका ये गोल पूरा हो गया।
विराट कोहली ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद बताया कि टीम के ऊपर पिछले साल जैसा दबाव नहीं था। उन्होंने गेंदबाजों की भी जमकर तारीफ की।