
शासन की मंशा के अनुरूप युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय की ओर से एमएमएमयूटी में 14 और 15 अक्तूबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मंगलवार को गोरखपुर ग्रामीण के विधायक विपिन सिंह ने मेले का उद्घाटन किया।

दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में पढ़ने वाले छात्रों के लिए आज सेंट्रल प्लेसमेंट सेल रोजगार मेले का आयोजन करने जा रहा है। जॉब मेले में कुल 51 राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय कंपनियां भाग ले रही हैं।

झारखंड के अवर प्रादेशिक नियोजनालय बरटांड़, धनबाद में शुक्रवार को आयोजित रोजगार मेला में 2550 वैकेंसी के मुकाबले मात्र 351 युवाओं को नौकरी मिली। वहीं विभिन्न कंपनियों ने 148 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्टेड किया।

यूपी रोडवेज 1800 महिला परिचालकों की भर्ती के बाद 3200 संविदा महिला परिचालकों की और भर्ती करने जा रहा है। इसके लिए 25 जुलाई को सहारनपुर, झांसी, कानपुर, चित्रकूटधाम, बांदा, प्रयागराज में रोजगार मेला लगेगा।

राजस्थान में बेरोजगारी की मार झेल रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। सरकार जल्द ही प्रदेश भर में मेगा रोजगार मेलों का आयोजन करने जा रही है। दावा है कि इन मेलों के जरिए 20 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी का तोहफा दिया जाएगा।

रोजगार मेले में युवाओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले डेढ़ साल में 10 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी मिली है। रोजगार मेले में 71 हजार से ज्यादा को नियुक्ति पत्र बांटे गए।

Rojgar Mela: 13 नवंबर को बिहार के सीतामड़ी में एक नौकरी मेला आयोजित होने वाला है, जो नौकरी चाहने वालों के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करता है।

देहरादून में 5 अक्टूबर को बड़ा रोजगार मेला लगेगा। 1000 से ज्यादा नौकरियों के मौके हैं। वही अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं, जो पहले से सेवायोजन विभाग में पंजीकृत हों।

श्रम संसाधन विभाग ने रोजगार मेला 2024 का कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार में एक दिवसीय रोजगार मेला की शुरुआत बक्सर जिले से होगी। करीब दो महीने तक विभिन्न जिलों में इसका आयोजन किया जाएगा।

नियोजन एवं प्रशिक्षण निदेशालय जल्द ही राज्य के 3000 से अधिक युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देगा। इसके लिए विभाग द्वारा रांची और गढ़वा जिले के नियोजनालय में रोजगार मेला का आयोजन किया जाएगा।