
बिहार चुनाव में मिली करारी हार के बाद तेजस्वी यादव की अध्यक्षता में आरजेडी की पहली समीक्षा बैठक मंगलवार को हुई। जिस पर लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाई तेजस्वी पर तंज कसते हुए कहा कि समीक्षा का दिखावा करने से ज्यादा जरूरी 'खुद' आत्म - मंथन ' करने और जिम्मेदारी लेने की है।

लालू यादव के मित्र शिवानंद तिवारी ने उनके दोनों बेटों की दही-चूड़ा भोज में सक्रियता को लेकर तुलना की है और कहा है कि जहां तेज प्रताप यादव छाया हुआ है, वहीं तेजस्वी यादव ओझल है, गुम है।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए राजद नेतृत्व पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने इशारों में तेजस्वी यादव और उनके करीबी संजय यादव को निशाना बनाया। रोहिणी ने कहा कि अपनों के षड्यंत्रकारी नए बन गए हैं और विवेक की कमी से विनाश हो रहा है।

लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए अपने भाई तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है। उन्होने कहा कि विरासत को खत्म करने के लिए बाहरी लोगों की जरूरत नहीं होती, बल्कि अपने ही और कुछ नए बने अपने ही इसके लिए काफी होते हैं।

चारा घोटाले के सजायाफ्ता लालू यादव का लगभग आधा परिवार एक ही केस में फंस गया है। दिल्ली में स्पेशल कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब केस में लालू-राबड़ी समेत दोनों बेटे तेजस्वी और तेज प्रताप तथा दो बेटियों मीसा और हेमा पर आरोप तय कर दिया है।

आरजेडी चीफ लालू यादव के बेटी रोहिणी आचार्य का अलग अंदाज देखने को मिला है। एक्स पर उन्होने बंदूक से निशाना लगाते हुए फोटो पोस्ट की है। और लिखा है कि नजर भी दुरुस्त और निशाना भी।

अब रोहिणी आचार्या के घर खुशी आई है। रोहिणी ने अपनी बात सोशल मीडिया पर शेयर की है। दरअसल रोहिणी आचार्या ने अपने बेटे के मीलिट्री ट्रेनिंग के लिए जाते वक्त की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं और उन्हें जीवन में सफलता का संदेश भी दिया है।

लालू यादव के नाती आदित्य सिंगापुर में बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग पर गए हैं। जिसको लेकर रोहिणी आचार्य भावुक ट्वीट किया है। उन्होने लिखा कि आज मेरा दिल गर्व से भरा हुआ है। हमारा बड़ा बेटा आदित्य 2 साल की बेसिक मिलिट्री ट्रेनिंग के लिए गया है।

बीजेपी नेता नीरज कुमार ने कहा है कि लालू यादव को एक बेटी ने किडनी दी और दूसरी ने आंख का ऑपरेशन करवाया। लेकिन पार्टी और जायदाद तेजस्वी को दे रहे हैं।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्या द्वारा महिलाओं और मायके आने वालीं बेटियों के अधिकारों को लेकर किए गए पोस्ट पर जदयू ने समर्थन किया है। संजय झा ने कहा कि राजद में लोगों को घुटन महसूस हो रही है।