
Noida News: नोएडा, सौम्य मिश्र। परिवहन विभाग ने व्यावसायिक वाहनों का बकाया रोड टैक्स जमा करने के लिए बीते

केंद्र सरकार ‘एक देश एक वाहन’ नियम की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। नए प्रस्ताव के अनुसार, यदि कोई व्यक्ति अपने वाहन को दूसरे राज्य में ले जाता है, तो उसे तीन वर्षों तक नया रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट लेने की जरूरत नहीं होगी। यह नियम छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए लाभकारी रहेगा।

उत्तर प्रदेश में ईवी खरीदने वालों को रोड टैक्स से छूट मिल गई है। योगी कैबिनेट ने सोमवार को इस प्रस्ताव पर मंजूरी दे दी। इससे गाड़ी खरीदने वालों को 2.56 लाख तक का फायदा होगा।

बिहार में वाहन चालकों को बड़ा झटका लगा है। अब एनएच की तर्ज पर स्टेट हाईवे पर भी गाड़ियों से टोल टैक्स वसूला जाएगा। सम्राट कैबिनेट ने इस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है। कार-जीप, टेंपो से लेकर बस, ट्रक तक सभी वाहनों के लिए टोल टैक्स की दरें तय कर ली गई हैं।
नोएडा में परिवहन विभाग की प्रवर्तन टीम ने मंगलवार को जांच अभियान चलाया और बिना रोड टैक्स जमा किए 18 वाहन पकड़े। अधिकारियों ने कहा कि टैक्स और जुर्माना जमा होने पर ही वाहनों को छोड़ा जाएगा, अन्यथा नीलामी के माध्यम से राजस्व की भरपाई की जाएगी।
शनिवार को एआरटीओ कार्यालय में कामर्शियल वाहन स्वामी और ट्रांसपोर्ट यूनियन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। एआरटीओ आशुतोष शुक्ल ने कहा कि सोशल मीडिया पर बकाया रोड टैक्स को लेकर भ्रामक खबरें फैलाई जा रही हैं। विजय सिंह ने वाहन स्वामियों को सलाह दी कि वे सीधे एआरटीओ कार्यालय से सम्पर्क करें।
प्रतापगढ़ के एआरटीओ कार्यालय में लगातार दूसरे दिन सर्वर में खराबी से वाहन स्वामियों और आवेदकों को परेशानी हुई। रोड टैक्स और चालान का जुर्माना जमा करने वाले वाहन स्वामी निराश होकर लौट गए। नवागत एआरटीओ को आईडी-पासवर्ड नहीं मिलने से अधिकांश काम ठप हैं।
वाहन स्वामियों के लिए एक चिंता की खबर है। जो लोग 25 हजार रुपये से अधिक का रोड टैक्स समय पर जमा नहीं करते, उनके लिए परिवहन विभाग ने आरसी जारी करना शुरू कर दिया है। जिले में 85 बकायेदारों की आरसी जारी की गई है और वसूली अब दस प्रतिशत अतिरिक्त शुल्क के साथ की जाएगी।
- मोर्थ को प्रस्ताव तैयार कर भेजेगा परिवहन विभाग - 500 से अधिक कर्मियों
लखनऊवासियों के लिए अच्छी खबर हैं। वातानुकूलित इलेक्ट्रिक सिटी बस के बाद अब छह एसी ई-डबलडेकर बस भी लखनऊ के तीन रूटों पर चलेंगी। चार्जिंग स्टेशन बनकर तैयार हो गए हैं। डेढ़ साल से खड़ी डबलडेकर बसों का रोड टैक्स दिया जा रहा है।