
स्कॉर्पियो साइकिल सवार को धक्का देते हुए अनियंत्रित होकर रेलिंग से टकराया और फिर दूसरी लेन में आ गई।इस दौरान दूसरे लेन पर जा रही ब्रेजा गाड़ी से भीषण टक्कर हो गई। स्कॉर्पियो में सवार सात और ब्रेजा में सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Road Accident In Bihar: बिहार में वर्ष 2024 की तुलना में 2025 में सड़क हादसों में 5.52% और मौतों में 6.12% की वृद्धि हुई है। साल 2025 में कुल 12,253 दुर्घटनाएं दर्ज की गईं।

Bihar Accident News: मुजफ्फरपुर के गोबरसही-डुमरी रोड पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार खड़ी जेसीबी और पोल से टकरा गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर हैं।

Road Accident In Bihar: जहानाबाद के NH-139 पर मेहंदिया स्थित मधु शर्मा मोड़ के पास रविवार सुबह मैजिक और ऑटो की भीषण टक्कर में दो मजदूरों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। पुलिस ने आक्रोशित लोगों का जाम हटवा दिया है।
हादसे में कार में सवार सभी चार लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग सहम गए।
मुंगेर में एनएच-333बी पर खराब ट्रक की मरम्मत कर रहे तीन लोगों को बेकाबू अर्टिगा कार ने टक्कर मार दी। तीनों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। मरने वालों में एक ट्रक ड्राइवर और दो मैकेनिक शामिल थे।
छपरा के दिघवारा में रविवार देर रात भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ मानुपुर गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में शादी समारोह से लौट रहे एक ही गांव के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 4 अन्य घायल है। सभी मृतक अवतारनगर के झौवां बसंत गांव के…
बिहार पुलिस मुख्यालय ने आदेश जारी कर सभी जिलों के एसपी को कहा है कि एक्सीडेंट होने के बाद 24 घंटे के भीतर दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को छोड़कर वाहन मालिक को लौटा दिया जाए। इससे पहले पंचनामा समेत अन्य सभी जरूरी प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा।
कटिहार जिले में एक बस और पिकअप वैन की भीषण टक्कर में 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं। एनएच 32 पर ओवरटेक के चक्कर में यह हादसा हुआ। कुछ बाइक सवार भी दोनों गाड़ियों के नीचे आ गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।
हादसे में जान गंवाने वाले तीनों युवक बांका जिले के फुल्लीडूमर थाना क्षेत्र के बनरझोंप गांव के रहने वाले थे। मृतकों की पहचान रूपेश कुमार (28), सुरेन सह (46) और बालेश्वर साह उर्फ गुलो साह (59) के रूप में हुई है।