
Patna News: राजद की ओर से लोकभवन मार्च के लिए सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए हैं। सचिवालय तक 500 से अधिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। संभावित उपद्रव को रोकने के लिए विभिन्न स्थानों पर पुलिस और वाटर कैनन तैनात रहेंगे।

जदयू ने राजद के लोकभवन मार्च पर सवाल उठाए हैं, इसे छात्रों के हितों के लिए राजनीति का नौटंकी बताया। जदयू नेताओं ने कहा कि तेजस्वी यादव यदि छात्रों की चिंता करते हैं, तो झारखंड में छात्रों के आंदोलन पर चुप क्यों हैं? झारखंड में 24 दिनों से छात्र आंदोलन जारी है, लेकिन तेजस्वी ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

मुजफ्फरपुर के मो. वसीम अहमद मुन्ना राईन को राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता नियुक्त किया गया है। यह मनोनयन राजद के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. अली अशरफ फातिमी के निर्देश पर किया गया है।

तेजस्वी यादव ने दशरथ मांझी की 19वीं पुण्यतिथि पर एनडीए सरकार पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों के घरों पर बुलडोजर चला रही है। जहां भी गरीबों के घर उजाड़े जाएंगे, राजद उनके साथ खड़ा रहेगा और आंदोलन जारी रखेगा।
Kodarma News: झुमरीतिलैया में स्वतंत्रता दिवस पर राजद के प्रधान कार्यालय में तिरंगा फहराया गया। पूर्व राजद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव ने देशवासियों को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोहर राम समेत कई उपस्थित थे।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि बिहार सरकार ने महज 5 महीने पुरानी कंपनी से न्यूक्लियर क्षेत्र में 22500 करोड़ रुपये के निवेश का करार कर लिया, जबकि इसके पास कुल पूंजी 11 लाख रुपये ही है।
तिरंगा यात्रा के दौरान सम्राट चौधरी के एक वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हंगामा मचा हुआ है। राजद ने इस वीडियो को पोस्ट कर व्यंग्य भी किया। लेकिन अब बीजेपी ने इसपर पलटवार कर राजद को घेरा है।
Madhubani News: बासोपट्टी में महथौर स्थित राजद पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रामविलास यादव की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें संगठन को मजबूत करने के लिए पुनर्गठन की रणनीति पर चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं को गांव और बूथ स्तर तक सक्रिय रहने और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने का निर्देश दिया गया।
तेजस्वी यादव ने एक बार फिर आरोप लगाया है कि बिहार सरकार का खजाना खाली है। सरकार के पास कर्मचारियों को सैलरी देने के पैसे भी नहीं है। ठेकेदारों का भुगतान भी लटका हुआ है।
आरजेडी में छिड़े घमासान के बीच विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि अगर वह लालू यादव को छोड़कर भाग गए होते तो, आज बिजेंद्र यादव नहीं बल्कि वह खुद डिप्टी सीएम होते।