
भारतीय क्रिकेटर रियान पराग के दाहिने कंधे की सफल सर्जरी हुई है। गुरुवार को उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए ये जानकारी शेयर की। उन्हें पूरी तरह फिट होने में काफी समय लगने वाला है।

पुरुष चयन समिति ने आगामी श्रीलंका त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत ए टीम में ऋतुराज गायकवाड़ को शामिल किया है। रियान पराग चोट के कारण टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने गुजरात टाइटन्स के खिलाफ क्वालीफायर 2 में मिली हार का कारण बताया। उन्होंने कहा कि हमने कुछ रन कम बनाए, जबकि ओपनर्स को जल्दी आउट नहीं कर सके। वैभव की भी तारीफ उन्होंने की।

राजस्थान रॉयल्स की एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद पर धमाकेदार जीत के बावजूद कप्तान रियान पराग खुश नहीं है। पराग का कहना है कि टीम को इस मैच में 260 के स्कोर तक पहुंचना था, मगर वह ऐसा नहीं कर पाई।
रियान पराग ने तमाम आलोचनाओं के बावजूद खुद को कुशल कप्तान साबित किया है। पराग की अगुवाई वाली राजस्थान रॉयल्स बुधवार को एलिमिनेटर में सनराइजर्स हैदराबाद से टकराएगी।
वीरेंद्र सहवाग ने भविष्यवाणी की है कि आगामी सीजन में 10 टीमों में से किन-किन को अपने कप्तान बदलने की जरूरत है। सहवाग ने यहां उस टीम का भी नाम लिया है जिसने आईपीएल 2026 प्लेऑफ में जगह बनाई है।
राजस्थान रॉयल्स IPL 2026 में अपना आखिरी लीग मैच जीतकर आखिरकार प्लेऑफ में पहुंचने में कामयाब हो गई। रविवार को MI को 30 रन से शिकस्त देने के बाद टीम शान से प्लेऑफ में पहुंची लेकिन मैच के बाद कप्तान रियान पराग ने जो कुछ कहा उससे टीम की चिंता बढ़ सकती है। उन्होंने कहा कि वह यकीनन फिट नहीं हैं।
राजस्थान रॉयल्स की टीम सातवीं बार आईपीएल के प्लेऑफ में पहुंचने में सफल रही है। टीम ने 2008 में ट्रॉफी जीती थी और उसके बाद से 2022 में फाइनल तक का सफर तय किया था।
RR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग लखनऊ सुपर जायंंट्स के खिलाफ नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैर मौजूदगी में यशस्वी जायसवाल टीम की कमान संभाल रहे हैं।
रविंद्र जडेजा दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ राजस्थान रॉयल्स के सीजन के 12वें लीग फेज के मैच से बाहर रहे। कप्तान ने वर्कलोड मैनेजमेंट को लेकर बात की, मगर कोच ने कुछ और बात बताई।