
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन हादसे के बाद राजधानी में अवैध निर्माणों के खिलाफ बड़े ऐक्शन का आदेश दे दिया है। मुख्यमंत्री ने एमसीडी से अवैध निर्माणों पर बुलडोजर चलाने को कहा है।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सत्य निकेतन हादसे के पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और घायल छात्रों के इलाज के लिए हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज सत्य निकेतन की घटना पर बात करते बताया कि हादसे वाली इमारत के ठीक बगल में स्थित एक और खतरनाक बिल्डिंग को कल गिराया जाएगा।

दिल्ली आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि सत्य निकेतन दौरे के दौरान सीएम रेखा गुप्ता शिव मंदिर की छत पर जूतों में चलते हुए नजर आईं। सौरभ ने इसके साथ ही वीडियो भी शेयर किया है।
सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे पर आप भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा है कि सत्य निकेतन में भाजपा के बड़े-बड़े नेताओं ने यहां पर संपत्तियां खरीदी हुई हैं।
Delhi Drone Policy : दिल्ली सरकार जल्द ही एक ड्रोन पॉलिसी लाने जा रही है। इस पॉलिसी का ड्राफ्ट भी तैयार हो गया है। इस पॉलिसी का मकसद अतिक्रमण पर नजर रखने से लेकर महिलाओं की सुरक्षा सहित कई कामों के लिए ड्रोन तैनात करना है।
Multi Utility Duct Delhi: दिल्ली में बार-बार सड़कों की खुदाई से होने वाली परेशानी को कम करने के लिए मल्टी-यूटिलिटी डक्ट (MUD) बनाए जाएंगे। इनमें बिजली केबल, पानी और गैस पाइपलाइन समेत अन्य जरूरी नेटवर्क बिछाए जा सकेंगे।
दिल्ली में सरकार अगले कुछ महीनों में 2.30 लाख घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाएगी। इसकी वजह से अगले 25 सालों तक लोगों को मुफ्त बिजली मिलेगी और अतिरिक्त कमाई भी होगी।
दिल्लीवालों के लिए अच्छी खबर है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बताया है कि उनकी सरकार अब राजधानी के लोगों को महंगी होती प्याज के आंसू नहीं रोने देंगी। इसके लिए केंद्र सरकार की तरफ से दिल्ली को मिलने वाला 1000 मीट्रिक टन प्याज उचित दर दुकानों व 13 जिलों में वैन से भी बेचा जाएगा।
Delhi Lakshmi Yojana 1500 RD maturity: दिल्ली लक्ष्मी योजना के तहत महिलाओं को हर महीने मिलने वाली 2,500 रुपये की राशि में से 1,500 रुपये की RD में जमा होगी। मौजूदा नियम के मुताबिक तय की गई तारीख का खास संबंध लोकसभा चुनाव से है।