
भाजपा सांसद रवि किशन ने झूठे केस दायर करने वालों को सजा देने के लिए एक कानून बनाने की मांग की है। उन्होंने झूठे आरोपों को जांच में सही ठहराने वाले जांच अधिकारियों पर भी कार्रवाई को कानून के दायरे में लाने की बात की है।

बिहार के चुनावी घमासान के बीच लगातार दो बार पटना एयरपोर्ट पर जेजेडी चीफ तेज प्रताप यादव और बीजेपी सांसद रवि किशन की मुलाकात हुई। इस दौरा तेज प्रताप ने कहा कि संयोग है कि हम कल भी मिले और आज भी मिले। रवि किशन ने कहा कि अब संगे शंखनाद होई।

बिहार चुनाव 2025 के बीच लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप शुक्रवार को पटना एयरपोर्ट पर भाजपा सांसद एवं भोजपुरी स्टार रवि किशन के साथ नजर आए। रवि किशन ने तेज प्रताप को भोलेनाथ का भक्त बताया। फिर कहा भोलेनाथ के भक्तों के लिए भाजपा का सीना खुला है।

गोरखपुर से भाजपा सांसद रविकिशन को एक बार फिर जान से मारने की धमकी दी गई है। इस बार रविकिशन के घर पूजा पाठ कराने वाले प्रवीण दीक्षित को फोन कर धमकी दी गई है। कहा गया कि यह ट्रेलर है। अबकी बार मोदी-योगी सब चले जाएंगे, कोई नहीं बचा पाएगा।

आरोपी की पहचान पंजाब प्रांत के लुधियाना के फतेहगढ़ मुहल्ला बग्गा कला निवासी अजय कुमार यादव के रूप में हुई। उसने सांसद रवि किशन के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फ़ोन कर धमकी दी थी। कहा था कि सांसद रवि किशन यादवों पर टिप्पणी करते हैं, इसलिए वह उन्हें गोली मार देगा।

यूपी में भाजपा सांसद और अभिनेता रवि किशन को धमकी देने वाला गिरफ्तार कर लिया गया है। पकड़े जाने के बाद वह माफी मांगते हुए गिड़गिड़ाने लगा। छताछ में पता चला कि वह पंजाब में रहता है और कपड़ा धुलने का काम करता है।

रविकिशन ने कहा कि ये जो धमकी है उससे साफ पता चलता है कि सनातन विरोधी ताकतें कितनी ऐक्टिव हैं। इसके पीछे कोई बड़ा हाथ होगा। एक सांसद को, एक सुपर स्टार को कोई ऐसे धमकाएगा नहीं। बहुत बड़ी कोई बात होगी। बहुत लोग होंगे इसके पीछे। पकड़े जरूर जाएंगे। कड़ी सजा भी मिलेगी।

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच भाजपा सांसद रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। ये धमकी सांसद के निजी सचिव के फोन पर दी गई है। धमकी देने वाला युवक बिहार का बताया जा रहा है।

Bihar Election: रवि किशन ने महाभारत का जिक्र कर कहा छोटा भाई भी अधर्मी हुआ तो वाण चलेगा। कहा कि हिंदुत्व का नाम लेकर भोजपुरी इंडस्ट्री में नाम कमाया और अब बदनाम कर रहे हैं।

रवि को उनकी फिल्म 'लापता लेडीज' के लिए में शानदार अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता का सम्मान दिया गया। ऐसे में अब रवि किशन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में उनकी पत्नी ने एक्टर संग कुछ ऐसा किया जिसे देखकर वो खुद भी हैरान रह गए।