
धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफा करवाने वाले छात्र आंदोलन पर संघ, भाजपा और सरकार को आरएसएस चीफ मोहन भागवत ने दो टूक संदेश दिया है कि प्रदर्शनकारी बच्चे देश विरोधी नहीं हैं। भागवत ने जेन जी और अल्फा को ईमानदार पीढ़ी बताया है।

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा कि शिशु के जन्म के कुछ क्षण बाद अपनेपन से धीरे-धीरे परिवार के सदस्यों से रिश्ता बन जाता है। समाज में कैसे रहना है, इसका प्रशिक्षण परिवार में होता है। संघ प्रमुख ने कहा कि हमारे यहां बच्चे को अपना कुटुंब मिलता है। जबकि विदेशों में बड़े होने पर कुटुंब से मुक्त हो जाते हैं।

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने कांग्रेस के भीतर एक नया सियासी बवंडर खड़ा कर दिया है। RSS और BJP की 'संगठन शक्ति' की प्रशंसा करने वाले दिग्विजय सिंह के बयान पर राजस्थान के दिग्गज नेता और मध्य प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी ने कड़ा ऐतराज जताया है।

संघ के एक वरिष्ठ प्रचारक ने बताया कि 2026-27 से इस नई व्यवस्था को लागू किया जा सकता है। इसके तहत अब प्रांत प्रचारक की जगह संभाग प्रचारक लेंगे, जिसके तहत दो कमिश्नरी को मिलाकर एक संभाग प्रचारक होगा। अब तक प्रांत प्रचारक का क्षेत्र बड़ा होता था, लेकिन संभाग प्रचारक का एरिया थोड़ा कम होगा।
उधमपुर के BJP MLA ने भी प्रदर्शनकारियों का समर्थन किया है। उनका तर्क है कि वैष्णो देवी मंदिर को दिए गए दान से बने मेडिकल इंस्टीट्यूट में मुस्लिम समुदाय के लोगों का दबदबा नहीं होना चाहिए, और हिंदुओं के लिए सीटें रिजर्व होनी चाहिए।
आरएसएस के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि घुसपैठ, धार्मिक धर्मांतरण और एक ही समुदाय का दबदबा... ये तीन मुख्य कारण हैं जो लोकतंत्र को अस्थिर कर सकते हैं। उन्होंने जनसंख्या नियंत्रण कानून की जरूरत पर जोर दिया।
पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि उनकी जिंदगी पर दो डॉक्टरों की अमिट छाप रही है। एक हैं डॉ. केशव बलिराम हेडगेवार और दूसरे हैं डॉ. भीमराव आंबेडकर। कोविंद ने कहा कि डॉ. आंबेडकर की चिंताएँ और विचार प्रक्रिया डॉ. हेडगेवार द्वारा स्थापित संघ जैसी ही थी।
जोधपुर की राष्ट्रीय समन्वय बैठक के बाद राजधानी लखनऊ में पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्र के संघ परिवार के सदस्य संगठनों के बड़े पदाधिकारियों की जुटान हुई। शताब्दी वर्ष मना रहे संघ की कोशिश हर गांव तक पहुंचने की है। विस्तार की इस योजना को अमलीजामा पहनाने को राजनैतिक माहौल की अनुकूलता जरूरी है।
उत्कर्ष सिंह हत्या के पांचवें दिन भी गांव में पुलिस और PAC के जवान तैनात रहे। गांव में शान्ति का माहौल है। मंगलवार को कुशीनगर के कुबेरस्थान थाना क्षेत्र के सेमरा हर्दो में हुई उत्कर्ष सिंह की हत्या के पांचवें दिन भी कुबेरस्थान पुलिस और पीएसी तथा पुलिस लाइन से पुलिस के जवान तैनात किए गए हैं।
मोहन भागवत ने आरएसएस के बारे में विस्तार से जानकारी दी और इसकी शुरुआत से लेकर अब तक की यात्रा के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि कुछ दशक पहले तक आरएसएस के प्रबल विरोध भी आज हमारे साथ हैं और यहां बैठे भी हैं। उन्होंने कहा कि किसी स्वयंसेवी संगठन का इतने लंबे समय तक विरोध नहीं हुआ।