
बिहार विधानसभा में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी आरएलएम के विधायक माधव आनंद ने शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग कर दी। हालांकि, मंत्री ने सदन में उनकी मांग खारिज कर दी।

राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से इस्तीफा देने वाले जितेंद्र नाथ, राहुल कुमार समेत दर्जनों नेताओं ने मंगलवार को कांग्रेस का दामन थाम लिया।

बिहार की राजधानी पटना का नाम बदलने की मांग संसद में उठी है। रालोमो के राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलते हुए यह मांग की।

समाजवादी नेता और राज्यसभा के सांसद उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश और बीवी स्नेहलता कुशवाहा के बाद बहू साक्षी मिश्रा कुशवाहा भी जनता के बीच दिख रही हैं। साक्षी के राजनीति में आने की अटकलें शुरू हैं।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) को टूट से बचाने के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने राजपूत समाज से आने वाले विधायक आलोक सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। आलोक पूर्व में कुशवाहा से नाराज बताए जा रहे थे।

आरएलएम चीफ उपेंद्र कुशवाहा ने शुक्रवार देर शाम पटना स्थित आवास पर पार्टी के दो विधायकों माधव आनंद और आलोक कुमार सिंह से मुलाकात की है। ये विधायक कुशवाहा से नाराज बताए जा रहे थे।

बिहार में आरजेडी, कांग्रेस और आरएलएम के विधायकों में टूट एवं खटपट के दावों-अटकलों पर संशय बना हुआ है। बिहार विधानसभा के आगामी बजट सत्र में इस सस्पेंस से पर्दा उठने की संभावना जताई जा रही है।

बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाने के बाद से रालोमो के चार में तीन विधायकों की एकजुट बगावत झेल रहे उपेंद्र कुशवाहा से मिलने आरएसएस के बड़े नेता इंद्रेश कुमार उनके घर गए थे। चर्चा है कि बीजेपी इस बगावत को सुलझा सकती है।

पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश दो दिवसीय विजिट पर मधुबनी पहुंचे। उन्होंने सोमवार को अपने विभाग के अधिकारियों के साथ विकास कार्यों की समीक्षा की। स्थानीय रालोमो विधायक माधव आनंद नहीं दिखे।

बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनाए जाने के बाद से उपेंद्र कुशवाहा के खिलाफ उनकी पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में नाराजगी बढ़ी है। नाराज बताए जा रहे पार्टी के तीनों विधायकों की दिल्ली में हुई एक बैठक ने RLM में संभावित संकट को बल दे दिया है।