
सावन के पहले सोमवार को दिल्ली-मेरठ रैपिड रेल कॉरिडोर ने रिकॉर्ड तोड़ते हुए 1.50 लाख यात्रियों का सफर कराया। एनसीआरटीसी के अनुसार, कांवड़ यात्रा के दौरान इस कॉरिडोर ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है और यात्रियों की संख्या आगे और बढ़ने की उम्मीद है।

पश्चिमी यूपी में कांवड़ियों की भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए मेरठ में रैपिड रेल और मेट्रो के 17 स्टेशनों के 20 पार्किंग स्थल बंद कर दिए गए हैं। हाईवे के बाद शहर में भी एक लेन कांवड़डियों के लिए रिजर्व कर दी गई है।

कांवड़ यात्रा के दौरान एनसीआरटीसी द्वारा यात्रियों के लिए विशेष सेवाएं शुरू की गई हैं। 14 अगस्त तक रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो का संचालन हर आठ मिनट पर किया जाएगा। नमो भारत ट्रेनें हर 10 मिनट पर चलती थीं, अब बढ़ाकर हर 8 मिनट पर चलेंगी। यात्रियों की संख्या बढ़ने पर इसे 5 मिनट करने का भी विचार है।

मेरठ। 30 जुलाई से 14 अगस्त तक कांवड़ यात्रा को लेकर रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो की विशेष व्यवस्था रहेगी। इस दौरान 52 अतिरिक्त फेरे होंगे। भीड़ अधिक होने पर सेवाएं हर 5 मिनट पर भी उपलब्ध कराने पर विचार होगा। यातायात प्रभावित होने पर नमो भारत ट्रेनें राहत प्रदान करेंगी।
उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। हर 8 मिनट पर रैपिड रेल और मेरठ मेट्रो दौड़ेगी। यही नहीं भीड़ अधिक हुई तो पांच-पांच मिनट पर सेवाएं उपलब्ध कराने पर भी विचार होगा।
Namo Bharat Train : फरीदाबाद में भी नमो भारत ट्रेन कॉरिडोर का निर्माण जल्द शुरू होने की उम्मीद है। एचएसवीपी और परियोजना से जुड़े अधिकारियों द्वारा सोमवार को नमो भारत के रूट में आने वाले सेक्टरों और कॉलोनियों के नक्शे-रिकॉर्ड खंगाले गए।
Bihar Rapid Rail Full Route Map: बिहार की राजधानी पटना से चार दिशाओं (मुजफ्फरपुर, बेगूसराय, गया और आरा) में 160 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से रैपिड ट्रेनें दौड़ेंगी। इसके लिए अलग आरआरटीएस कॉरिडोर बनाया जाएगा। 8 जिलों के 16 शहर रैपिड रेल से आपस में जुड़ जाएंगे।
पटना से बेगूसराय, आरा, गयाजी और मुजफ्फरपुर के बीच रैपिड ट्रेन चलाने की कवायद शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई राज्य कैबिनेट की बैठक में इस पर अहम फैसला लिया गया। पटना एम्स का विस्तार भी किया जाएगा।
मेरठ से ऋषिकेश तक नमो भारत ट्रेन चलाने के लिए 150 किलोमीटर लंबे प्रस्तावित कॉरिडोर का सर्वे जल्द शुरू हो सकता है। मेरठ होते हुए सड़क के रास्ते दिल्ली से ऋषिकेश जाने में अभी करीब 6 घंटे लगते हैं। आरआरटीएस का यह कॉरिडोर बन जाने पर दिल्ली से ऋषिकेश तक का सफर घटकर करीब ढाई से तीन घंटे का रह जाएगा।
यूपी के छात्रों को नमो भारत रैपिड रेल में नौकरी का झांसा देकर उनके खाते खुलवाए गए। इन खातों से करोड़ों रूपयों की लेन-देन की गई। पुलिस ने एक मामले में खाताधारक छात्र को नोटिस भेजा। इस एक नोटिस से करोड़ों के फर्जीवाड़े का राज खुला।