
यूपी के देवरिया में दोस्त की छह साल की बेटी के साथ एक युवक ने घिनौनी हरकत करते हुए रेप की वारदात को अंजाम दिया है। बच्ची के शोर मचाने पर जगे पिता ने नजारा देखा तो दंग रह गया। कमरे में रखे चाकू से प्राइवेट पार्ट और सीने पर हमला कर दोस्त को घायल कर दिया।

बलरामपुर में दिव्यांग युवती से गैंगरेप के मामले में दारोगा समेत पांच पुलिस वालों पर एक्शन हुआ है। पुलिस अधीक्षक ने सभी को लाइन हाजिर कर दिया है। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था। इसमें दरिंदों से बचने के लिए युवती भागती नजर आ रही है।

मुरादाबाद में एक फाइनेंस कंपनी में युवती ने तीन सहकर्मियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। युवती को कोल्ड ड्रिंक में नशीली दवा पिलाकर दरिंदगी की गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कौशांबी, बांदा के बाद अब गोरखपुर में एक बच्ची के साथ हैवानियत की गई है। बच्ची को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में भी जुटी है।

उत्तर प्रदेश के बरेली में शर्मनाक घटना सामने आई है। यहां नशा देकर पहले रेप किया और फिर गर्भवती हुई तो दवा खिला दी इससे उसकी हालत खराब हो गई।

यूपी की राजधानी लखनऊ में रेप के आरोप में जेल भेजे गए सिद्धेश दीवान के खिलाफ धमकी देने का मुकदमा दर्ज हुआ है। आरोपी ने जेल जाने के बाद पीड़िता से सम्पर्क किया था।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर में छात्रा से रेप के मामले में डॉक्टर गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता ने नदी में कूद कर जान देने की कोशिश है। डॉक्टर को जेल भेज दिया गया है।

IIT बीएचयू की छात्रा से गैंगरेप में 3 आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया है। तीनों बीजेपी से जुड़े हैं। दो आईटी सेल में पदाधिकारी हैं। तीनों ने बंदूक दिखाकर छात्रा के कपड़े उतरवाए थे।

उत्तर प्रदेश में भदोही जिले में नाबालिग लड़की का अपहरण कर 10 दिनों तक रेप करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता को मुक्त कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

राजधानी लखनऊ में इंटर की छात्रा से दोस्ती कर यौन शोषण करने वाला आरोपी युवक गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने छात्रा को दवा खिला कर उसका गर्भपात कर दिया था।