
अयोध्या के राम मंदिर के पहले मुख्य कार्यकारी अधिकारी यानी सीईओ के लिए प्रक्रिया तेज हो चुकी है। चयन के लिए बनाई गई तीन सदस्यीय समिति ने सभी 5200 आवेदनों की स्क्रीनिंग पूरी कर ली है। इंटव्यू के लिए कॉल कर दिया गया है।

अयोध्या के राम मंदिर में दान चोरी मामले में एसबीआई बैंक प्रबंधन ने नई व्यवस्था की है। एसबीआई ने मंदिर में नोटों की गिनती के लिए दस बैंक कर्मियों की ड्यूटी लगाई है जो सेना से रिटायर्ड हैं।

महंत गोविंद देव गिरि की अध्यक्षता में राम मंदिर की धार्मिक न्यास समिति की पहली मीटिंग हुई। मीटिंग में रामलला के पुजारियों को लेकर कई नियम कानून तय कर दिशा-निर्देश जारी किए गए।

आम दर्शनार्थी रामलला के साथ -साथ बिना पास के प्रथम तल पर राम परिवार का दर्शन कर रहे हैं। परकोटे के सभी छह उप मंदिरों में भी उन्हें दर्शन से नहीं रोका जा रहा है। बाहर निकल कर वे शेषावतार मंदिर और सप्त मंडपम में भी दर्शन करने जा रहे हैं। बेरोकटोक कुबेर नवरत्न टीला पर भी जा रहे हैं।
समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व मंत्री पवन पांडेय ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे में 'हनुमान डांस' पर संतों की चुप्पी है। पवन पांडेय ने कहा कि कैसे बोलेंगे, गनर वापस हो जाएगा।
अयोध्या में राम मंदिर में रामलला के आरती के लिए तत्काल पास की सुविधा शुरू कर दी गई है। इसके लिए मंदिर के द्वार पर ही यात्री सुविधा केंद्र पर काउंटर बना दिया गया है।
राम मंदिर ट्रस्ट से इस्तीफे के बाद पूर्व महासचिव चंपत राय पहली बार सार्वजनिक रूप से एक्टिव मोड में दिखे। चंपत राय कई मंदिरों में गए। इस दौरान चंपत राय ने कई संतों से मुलाकात भी की। उनसे बातचीत भी की।
राम मंदिर चंदा चोरी के मामले में चंपत राय पर ट्रस्ट के पूर्व लेखा प्रभारी महिपाल सिंह ने सबसे बड़ा हमला किया है। महिपाल ने एसआईटी को राम मंदिर में हुए कई घोटालों का आरोप लगाते हुए सूची सौंपी है। इसमें सवाल किया गया है कि 800 करोड़ से बनने वाले मंदिर में 2200 करोड़ कैसे लग गए।
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मुद्दे पर संसद परिसर में विपक्ष के नाटक के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने कहा कि उन्हें चार बार जान से मारने की धमकी मिली है। उन्होंने कहा कि उन्होंने किसी धर्म या संत का अपमान नहीं किया, बल्कि कथित चढ़ावा चोरी के मुद्दे को नाटक के माध्यम से उठाया था।
उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित राम मंदिर में हुए चढ़ावा चोरी मामले की जांच चल रही है। अब खबर है कि ट्रस्ट के अंतरिम महासचिव ने बैंक लॉकरों और संबंधित रिकॉर्ड्स की समीक्षा शुरू कर दी है। हालांकि, इसपर उन्होंने विस्तार से कुछ नहीं बताया है।