
Rakhi Sawant: फरहाना भट्ट ने ‘बिग बॉस 19’ के रनरअप बनने की खुशी में रविवार के दिन पार्टी रखी थी। इस पार्टी में राखी सावंत नीला ड्रम लेकर पहुंची। उन्होंने ‘धुरंधर’ के गाने पर डांस किया।

राखी सावंत ने दावा किया है कि पाकिस्तान में उनका मंदिर है। उन्होंने कहा कि लोग उन्हें वहां पूजते हैं। राखी सावंत ने बताया कि मंदिर में लोग उनकी घी के दीपक से पूजा करते हैं।

राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में उर्वशी रौतेला को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि उर्वशी रौतेला उन्हें कॉपी करने की कोशिश करती हैं। राखी ने ये भी दावा किया कि उर्वशी ने उनके मेकअप आर्टिस्ट को भी ले लिया है।

राखी सावंत का कहना है कि एक नया फैशन चला है जिसमें एक्ट्रेसस पसली तुड़वाकर कमर पतली करवा रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उर्वशी रौतेला जो सबको बोलती हैं कि वह नैचुरल ब्यूटी हैं, उनकी पुरानी तस्वीरें सबने देखी हैं।

बिग बॉस में कई बार नजर आ चुकीं राखी सावंत ने इस साल के सीजन को लेकर बात की। उन्होंने कहा कि जब बिग बॉस को जरूरत होगी, वो उन्हें शो में डाल देंगे। राखी ने कहा कि अगर वो अंदर गईं तो वो तान्या को टारगेट करेंगी।

राखी सावंत ने कहा कि वो ऐश्वर्या राय बच्चन से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि उन्होंने ऐश्वर्या राय के साथ फिल्म की थी। हालांकि, वो फिल्म रिलीज नहीं हो पाई। फिल्म नहीं रिलीज होने का कारण भी राखी सावंत ने बताया।

राखी सावंत को उनके बिंदास अंदाज के लिए जाना जाता है। वो अपनी बातों को बेबाकी से रखती हैं। अब राखी सावंत ने सुनीता आहूजा और गोविंदा के बारे में बात की है। उन्होंने कहा कि मेरे बाद कोई बिंदास है तो वो हैं सुनीता जी।

राखी सावंत ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपने बचपन के संघर्ष के दिनों को याद किया। राखी ने बताया कि कैसे वो और उनकी मां केटरिंग का काम करती थीं। इसी के साथ राखी ने बताया क्यों उन्हें अंबानी की शादियों में बुलाया नहीं जाता है।

बिग बॉस 16 में राखी सावंत ने अपने पति रितेश को दुनिया के सामने लाया था। उस वक्त सोशल मीडिया पर रितेश काफी फेमस हुए थे। अब राखी सावंत ने रितेश को अपना भाड़े का पति बताया है। उन्होंने बताया कि वो क्यों रितेश को बिग बॉस में लाई थीं।

राखी सावंत का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वायरल वीडियो में राखी सावंत उर्वसी रौतेला संग अपनी तुलना पर भड़कती नजर आ रही हैं वो कह रही हैं कि उनकी तुलना उर्वशी रौतेला से न की जाए। राखी उनके गाने दाबिडी दिबिडी का मजाक उड़ाती भी नजर आईं।