
रिपोर्ट के मुताबिक, आज के लॉन्च में कुल 15-18 अन्य छोटे उपग्रह भी शामिल थे जिनमें से कई भारतीय स्टार्टअप्स और विश्वविद्यालयों के थे। हैदराबाद की कंपनी ध्रुवा स्पेस ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई और कुल 7 उपग्रहों में योगदान दिया।

ब्लूबर्ड US की AST SpaceMobile कंपनी द्वारा विकसित एक उन्नत संचार उपग्रह है, जिसकी खासियत यह है कि यह बिना किसी अतिरिक्त उपकरण (जैसे डिश) के सीधे स्मार्टफोन से जुड़कर अंतरिक्ष से ही ब्रॉडबैंड इंटरनेट और कॉलिंग सेवा प्रदान करेगा।

यह मिशन 18 मई को सुबह 5:59 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से ईओएस-09 (RISAT-1B) उपग्रह को सूर्य-समकालिक कक्षा में स्थापित करेगा। ईओएस-09 एक सी-बैंड सिंथेटिक अपर्चर रडार उपग्रह है।

इसरो ने अपने बयान में कहा कि इस टेस्ट में इंजन पावर हेड टेस्ट आर्टिकल को 3.5 सेकंड की अवधि के लिए हॉट टेस्ट से गुजारा गया। इसमें थ्रस्ट चैंबर को छोड़कर सभी इंजन प्रणालियां शामिल थीं।
जितेंद्र सिंह ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) का दौरा करने वाले पहले भारतीय राकेश शर्मा हैं। सोवियत अंतरिक्ष यान पर 1984 की उनकी उड़ान के बाद चार दशकों में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले यह पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री होंगे।
चंद्रयान मिशन का उद्देश्य चंद्रमा की सतह का अध्ययन करना है। इसरो ने चंद्रयान-3 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया, जिसके लैंडर विक्रम ने 23 अगस्त 2023 को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की।
इसरो ने बयान जारी करके कहा, 'ठोस प्रोपेलेंट भारतीय अंतरिक्ष परिवहन प्रणालियों में अहम भूमिका निभाता है और वर्टिकल मिक्सर ठोस मोटर उत्पादन में महत्वपूर्ण उपकरणों में से एक है।'
भारत ने पिछले महीने ऐतिहासिक स्पैडेक्स मिशन से अमेरिका, रूस और चीन की बराबरी कर ली। भारत ने अपना पहला अंतरिक्ष डॉकिंग मिशन सफलतापूर्वक पूरा किया। हाल ही में मिशन से जुड़ी कुछ खबरों पर इसरो ने अब चुप्पी तोड़ी है।
यह जानकारी ऐसे समय सामने आई है जब भारत चंद्रयान-4 मिशन की तैयारी में है। साल 2027 में चंद्रयान-4 लॉन्च होगा, जिसका उद्देश्य चंद्रमा की सतह से चट्टानों के नमूने एकत्र कर पृथ्वी पर लाना है।
खगोलविदों ने ब्रह्मांड में ऐसे रहस्य का पता लगाया है जो अंतरिक्ष पर रिसर्च कर रहे वैज्ञानिकों की सोच बदल देगा। वैज्ञानिकों ने ऐसी ‘महा’ सुरंगों का पता लगाया है, जिसमें अंतरिक्ष के सभी तारे एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं।