
जीतनराम मांझी ने कहा कि नीतीश कुमार ने 20 वर्षों तक जो काम किया है, बिहार के लोग अब उस काम और छवि को उनमें (निशांत में) देख रहे हैं।

अख्तरूल ईमान के सरकारी आवास पर रविवार को आयोजित दावत -ए- इफ्तार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव शामिल हुए।

जद ने पूर्व विधायकों को विधायकों की निगरानी में लगाया है। पार्टी का दावा है कि सत्ताधारी दल हॉर्स ट्रेडिंग कर सकता है, पैसा देकर तोड़ने की कोशिश हो सकती है, इसलिए सबों को एक स्थान पर रखा गया है।

इस बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक हर्ष मल्होत्रा, विजय शर्मा , उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार आदि उपस्थित थे। एनडीए विधायकों की बैठक शाम में जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी के आवास पर होनी है।
राज्यसभा चुनाव को लेकर ही शनिवार को राज्य अतिथिशाला में भाजपा कोर कमेटी की बैठक हुई। इसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, नागेन्द्र नाथ त्रिपाठी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा शामिल हुए।
शिवानंद तिवारी ने फेसबुक पर एक पोस्ट में लिखा, ‘सम्राट चौधरी के प्रति नीतीश कुमार का सार्वजनिक व्यवहार भी ध्यान देने योग्य है। पूर्णिया में एक कार्यक्रम के दौरान नीतीश कुमार ने जिस तरह सम्राट चौधरी के कंधे पर हाथ रखकर उन्हें आगे बढ़ाया।’
बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए में हलचल तेज है। शनिवार शाम उपेंद्र कुशवाहा के आवास पर एनडीए विधायक दल की बैठक आयोजित की गई। इससे पहले भाजपा के नेता चिराग पासवान की पार्टी लोजपा-आर के कार्यालय में हुई बैठक में शामिल हुए।
राज्यसभा चुनाव के मतदान से एक दिन पहले रविवार को लालू एवं तेजस्वी यादव ने महागठबंधन विधायक दल की पटना में बैठक बुलाई है। रविवार को ही AIMIM के बिहार चीफ अख्तरुल ईमान ने इफ्तार पार्टी भी रखी है। इसमें तेजस्वी के शामिल हो सकते हैं।
बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष नवीन पटनायक ने शनिवार को ओडिशा में आगामी राज्यसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर ‘खरीद फरोख्त’ में शामिल होने का आरोप लगाया। साथ ही यह भी कहाकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में इस तरह का कृत्य एक ‘अपराध’ है।
बिहार विधानसभा और विधायक आवासों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। स्पीकर ने इस संबंध में पटना डीएम और एसएसपी के साथ बैठक भी की। एक दिन पहले विधानसभा परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सोमवार को विधानसभा में राज्यसभा चुनाव का मतदान भी होना है।