
Aerocity Township : गाजियाबाद में बनने वाली एयरोसिटी टाउनशिप की योजना अब एक कदम और आगे बढ़ गई है। इसके लिए 3 गांवों की जमीन खरीदने के प्रस्ताव पर जीडीए बोर्ड ने अपनी मंजूरी दे दी है। प्राधिकरण ने जमीन के लिए रेट भी फाइनल कर दिए हैं।

Ghaziabad News: गाजियाबाद में जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में टीम राजनगर एक्सटेंशन ने शनिवार को टीम स्टैमिना स्टार को 45 रन से हराया। राजनगर ने टॉस जीतकर 18 ओवर में 131 रन बनाए, जबकि स्टैमिना स्टार 15.2 ओवर में सिर्फ 86 रन बना सकी।

गाजियाबाद में चल रहे विप कप टूर्नामेंट में राइजिंग स्टार्स और राजनगर एक्सटेंशन के बीच खेला गया मैच रोमांचक रहा। राजनगर ने 19.4 ओवर में 153 रन बनाए, जिसके बाद राइजिंग स्टार्स ने भी समान स्कोर बनाया। सुपर ओवर में राइजिंग स्टार्स ने जीत हासिल की।

Ghaziabad News: गाजियाबाद के इंस्पिरेशन क्रिकेट मैदान पर टीपीजी क्रिकेट अकादमी ने राजनगर एक्सटेंशन अकादमी को आठ विकेट से हराया। राजनगर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 203 रन बनाए, जिसमें आकर्ष ने 79 रन बनाए। टीपीजी ने 20.5 ओवर में दो विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की। कप्तान मौ. अजहान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में 90 करोड़ रुपये की लागत से करीब 5.8 किलोमीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा आउटर रिंग रोड बनाया जाएगा। इस रिंग रोड के बनने से हरनंदीपुरम और एयरोसिटी टाउनशिप समेत राजनगर एक्सटेंशन की 60 से अधिक सोसाइटियों में रहने वाले लोगों को जाम से मुक्ति मिलेगी।
गाजियाबाद, राजनगर एक्सटेंशन में 45 मीटर चौड़ी आउटर रिंग रोड का निर्माण शुरू किया जाएगा। इससे क्षेत्र की जाम की समस्या हल होगी और यातायात सुगमता बढ़ेगी। यह मार्ग हरनंदीपुरम, एयरोसिटी और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम को जोड़ेगा। कुल लागत लगभग 90.91 करोड़ रुपये होगी।
गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में प्रस्तावित सर्कुलर रोड का निर्माण रुका हुआ है। जीडीए के दावों के बावजूद जमीन अधिग्रहण पूरा नहीं हो सका है, जिससे काम आगे नहीं बढ़ रहा है। यह मुख्य मार्ग दिल्ली-मेरठ रोड और जीटी रोड को जोड़ता है, पर जाम की समस्या बनी हुई है।
गाजियाबाद, कार्यालय संवाददाता। राजनगर एक्सटेंशन स्थित देविका स्काइपर सोसाइटी की सड़क को लेकर बुधवार की
राजनगर एक्सटेंशन में 200 वर्ग मीटर के प्लॉट को फर्जी दस्तावेजों के जरिए हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने बिना भुगतान के बैनामा कराया। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज बनाकर ठगी की और कंपनी ने इसे अस्वीकार किया।
26 फरवरी की रात राजनगर एक्सटेंशन में कुमार सौरभ और उनकी पत्नी बाइक से घर लौट रहे थे। साहिबाबाद सब्जी मंडी के पास एक पिकअप वाहन ने बिना संकेत दिए तेजी से मोड़ लिया, जिससे उनकी बाइक चपेट में आ गई। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और अस्पताल में इलाज के बाद सौरभ ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।