
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंगलवार सुबह पटना में केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पर उनसे मिलने पहुंचे। इसके बाद सीएम अचानक जेडीयू दफ्तर पहुंच गए। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के बीच जेडीयू में हलचल तेज हो गई है।

मोकामा में जेडीयू कैंडिडेट अनंत सिंह के चुनाव प्रचार के दौरान वोटरों को रोकने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने सफाई देते हुए कहा कि ये राजद का फैलाया हुआ भ्रम है। आरजेडी के एक्स से आधा-अधूरा वीडियो जारी किया गया था। आपको बता दें इस मामले में ललन सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई है।

बाहुबली पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने कहा है कि मोकामा में उनके वोटर डरेंगे नहीं और बुलंद होकर वोट डालेंगे। जेडीयू के नेता और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने समर्थकों से कुछ नेताओं को मतदान के दिन घर में ही रोकने की बात की थी।

मोकामा में जेडीयू कैंडिडेट अनंत सिंह की गिरफ्तारी के बाद पार्टी के प्रचार की कमान संभाल रहे केंद्रीय मंत्री ललन सिंह को अरेस्ट करने का दबाब आरजेडी बना रही है। विपक्षी वोटरों को रोकने की बात करता उनका एक वीडियो वायरल है।

मोकामा में बाहुबली दुलारचंद यादव की हत्या पर राजद नेता शिवानंद तिवारी ने 1991 में वोट के लिए नीतीश कुमार और लालू यादव के दुलारचंद यादव के गांव जाकर उनसे मिलने को याद किया है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री को लेकर कहा जा रहा है कि उन्होंने अपने भाषण के दौरान समर्थकों से विपक्षी वोटरों को वोट देने से रोकने के लिए कहा था। इसी भाषण को लेकर आय़ोग ने अब ललन सिंह को नोटिस भेजा है।

Bihar Chuna: जनता दल यूनाइटेड ने मोकामा विधानसभा सीट से अनंत सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया है। ललन सिंह औऱ सम्राट चौधरी अनंत सिंह के ही समर्थन में रोड शो करने गए थे।

एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर बैठकों का दौर जारी है। शुक्रवार को पटना में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के घर पर बीजेपी और जेडीयू के वरिष्ठ नेताओं की मुलाकात हुई। जो करीब 45 मिनट चली। हालांकि मीडिया के सवालों का जवाब भाजपा-जदयू के नेताओं ने नहीं दिया।

बिहार चुनाव के मद्देनजर NDA में सीट बंटवारे की कवायद तेज हो गई है। बिहार बीजेपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने ताबड़तोड़ एनडीए के सहयोगी दलों से लगातार तीन बैठकें की। पहले जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह, फिर हम के संस्थापक और केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी और फिर RLM चीफ उपेंद्र कुशवाहा से मिले।

बिहार के लखीसराय जिले की सूर्यगढ़ा विधानसभा सीट पर आरजेडी छोड़कर एनडीए में आए 5 बार के विधायक प्रहलाद यादव पर भाजपा एवं जदयू के बीच घमासान छिड़ा हुआ है। एनडीए के दो बड़े नेता अपने-अपने समीकरणों के अनुसार यहां उम्मीदवार उतारना चाहते हैं।