
नीट (यूजी) 2026 के पेपर लीक के मामले में जयपुर के दो भाई संदेह के घेरे में हैं। राजस्थान पुलिस को शक है कि दोनों भाइयों ने लीक हुए पेपर को फैलाने में अहम भूमिका निभाई। 3 मई को हुई मेडिकल प्रवेश परीक्षा प्रश्न-पत्र लीक होने की खबरों के कारण रद्द कर दिया गया है।

अजमेर से मुंबई और दौंड़ के लिए तीन नई वीकली ट्रेनों को मंजूरी मिली है। ये ट्रेनें जयपुर और चित्तौड़गढ़ के रास्ते चलेंगी। इससे यात्रियों और व्यापारियों को बेहतर रेल सुविधा मिलेगी और शनिवार से इनका संचालन शुरू होगा।

वर्क फ्रॉर्म होम समेत अन्य उपायों के विकल्पों के बीच राजस्थान सरकार 'कार्य दिवस' घटाने पर भी विचार कर रही है। सरकार का लक्ष्य सरकार का खर्च घटाना, ईंधन बचाना, कार्बन उत्सर्जन में कटौती और प्रशासनिक दक्षता बढ़ाना है।

राजस्थान सरकार ने एक बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 187 आरएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कार्मिक विभाग के आदेशानुसार कई विभागों और जिला स्तर पर नियुक्तियां बदली गई हैं। इसमें पंकज ओझा सहित कई वरिष्ठ अधिकारियों के पद बदले गए हैं।
NEET-UG पेपर लीक में CBI ने जयपुर, गुरुग्राम और नासिक से 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोर्ट में पेशी के दौरान एक आरोपी ने दावा किया कि जांच में बड़े प्रभावशाली लोगों को बचाकर केवल आम लोगों को फंसाया जा रहा है।
अलवर जिले के बहरोड क्षेत्र के मांडण थाना क्षेत्र में एक सनसनी वारदात सामने आई है। यहां पत्नी के चरित्र पर पति को शक होने पर सोते समय कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वारदात के बाद शव को कमरे में बंद कर आरोपी ट्रेन से खाटूश्याम जी के दर्शन करने चला गया।
कोटा के 'न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल' (एनएमसीएच) में प्रसूताओं की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। लापरवाही बरतने पर 2 डॉक्टरों और 2 नर्सिंग कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है, जबकि दोनों अस्पतालों के अधीक्षकों को नोटिस जारी हुआ है।
अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि राजस्थान की भाजपा सरकार ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा 'नीट यूजी 2026' में गड़बड़ी को जानबूझकर छिपाने की कोशिश की और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ किया। उन्होंने एनटीए के फैसले को साहसिक बताया।
लोगों ने आरोप लगाया कि बिंदौली के दौरान दुल्हन को घोड़ी से उतारने की घटना में कुछ महिलाओं सहित करीब 12 लोग शामिल थे, लेकिन अब तक केवल चार आरोपियों को ही गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले की जांच किसी अन्य अधिकारी को सौंपने की मांग की।
कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद संक्रमण फैलने से 2 महिलाओं की मौत हो गई और कई गंभीर हैं। लापरवाही बरतने पर सरकार ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक डॉक्टर और 2 नर्सों को सस्पेंड और एक संविदा डॉक्टर को बर्खास्त कर दिया है।