
जिस मकान में यह फैक्ट्री चल रही थी वह घाटगेट निवासी याकूब और कय्यूम नामक दो भाइयों का बताया जा रहा है। आरोप है कि एक हिस्से में बिजली कनेक्शन था, जबकि दूसरे हिस्से में अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही थी और बिजली भी वहीं से दी जा रही थी।

राजस्थान सरकार ने सरकारी खर्चों में पारदर्शिता और वित्तीय अनुशासन सुनिश्चित करने के लिए बड़ा कदम उठाया है। अब सरकारी अधिकारी और कर्मचारी अपने निजी मोबाइल या घर के लैंडलाइन फोन का बिल सरकार के खाते में नहीं डाल सकेंगे।

राजधानी जयपुर के खोह नागोरियान इलाके में मंगलवार सुबह एक अवैध पटाखा गोदाम में भीषण आग लगने से बच्चे समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें एक व्यक्ति की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है।

राजस्थान से राज्यसभा की तीन सीटों के लिए होने वाला चुनाव अब लगभग निर्विरोध तय माना जा रहा है। सोमवार को नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने तक केवल तीन उम्मीदवारों ने ही अपने नामांकन दाखिल किए।
कथित धर्मांतरण के आरोपी पादरी को बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा ने पुलिस कस्टडी में थप्पड़ जड़ दिया।अलवर के तंवर कॉलोनी में गुरुवार को विहिप कार्यकर्ताओं ने एक मकान पर छापा मारकर कथित धर्मांतरण के खेल का भंडाफोड़ किया।
राजस्थान के डीडवाना जिला मुख्यालय में गुरुवार को एक ऐसा दृश्य देखने को मिला जिसने हर किसी को भावुक भी किया और प्रेरित भी। लाडनूं क्षेत्र के ग्राम रोडू निवासी 15 वर्षीय गर्वित रेवाड़ को एक दिन के लिए जिला कलेक्टर बनाया गया।
राजस्थान की राजनीति में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच सियासी टकराव और तेज हो गया है। नागौर सांसद और आरएलपी के राष्ट्रीय संयोजक हनुमान बेनीवाल ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ को कानूनी नोटिस भेजा है।
राजस्थान की राजनीति में भाजपा और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) के बीच टकराव एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने रविवार को जयपुर स्थित प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए RLP समर्थकों और पार्टी संयोजक हनुमान बेनीवाल पर तीखा हमला बोला।
देशभर में सूरज आग उगल रहा है। राजस्थान समेत कई राज्यों में तापमान लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहा है और लोग भीषण गर्मी व लू से बेहाल हैं। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों से खुद का और अपने परिवार का ख्याल रखने की अपील की।
राजस्थान के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल खाटूश्यामजी में श्रद्धालुओं को होटल और गेस्ट हाउस तक ले जाने को लेकर विवाद एक बार फिर हिंसक रूप ले बैठा। मंगलवार देर रात गेस्ट हाउस से जुड़े युवकों के बीच हुई मारपीट में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।