कुंडा के परेवानारायणपुर गांव में प्रयागराज-लखनऊ मार्ग से 9.75 किमी सड़क के चौड़ीकरण का शिलान्यास राजा भैया ने किया। उन्होंने कहा कि कुंडा की जनता उनके परिवार की तरह है। इस कार्यक्रम में कई प्रमुख नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
नगर में सामूहिक शादी का आयोजन हो रहा है, जिसमें 101 गरीब कन्याओं का विवाह किया जाएगा। शादी की तैयारी के लिए कॉलेजों को सजाया गया है। बारातें टीपी इंटर कॉलेज से निकलकर बजरंग महाविद्यालय पहुंचेंगी। राजा भैया और युवा ब्रिगेड इस आयोजन का संचालन कर रहे हैं।
हीरागंज नया पुरवा से कमासिन नहर पटरी पर सड़क चौड़ीकरण की आधार शिला रखते हुए राजा भैया ने कहा कि यह 25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क बाबागंज विधानसभा के विकास में मील का पत्थर साबित होगी। इससे किसानों, छात्रों और व्यापारियों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।

कुंडा विधायक राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद के समर्थन में ट्वीट कर इसे सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि शंकराचार्य का पद वेदों की सर्वोच्च आध्यात्मिक परंपरा है और इस पर आघात बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
यूपी विधानसभा में कुंडा विधायक राजा भैया ने बिजली विभाग की छापेमारी को लेकर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पहले की अपेक्षा बिजली आपूर्ति ठीक हुई है। लेकिन विजिलेंस छापेमारी से जनता त्रस्त है। विजिलेंस के पीछे एक और विजिलेंस टीम लगानी चाहिए।
जल्द ही विधायक अपनी निधि से 'असाध्य' के अलावा सामान्य बीमारियों और सड़क दुर्घटना के घायलों की भी मदद कर सकेंगे। राजा भैया की मांग पर योगी ने इसका ऐलान किया है। योगी के ऐलान पर ग्राम्य विकास विभाग ने कार्यवाही शुरू कर दी है।
बृजभूषण के बाद अब राजा भैया ने सदन में खुदी सड़कों का मुद्दा उठाया है। राजा भैया ने कहा कि इसे बनवा दें। जनता बेहद परेशान है। आधे से ज्यादा पानी की टंकियां चालू नहीं हुई हैं।
कुंडा के आशा बहुएं बेंती कोठी में राजा भैया से मिलीं और सीएचसी अधीक्षक बाघराय के दुर्व्यवहार की शिकायत की। उन्होंने न्याय की मांग की, जिस पर राजा भैया ने अधीक्षक को समस्या के समाधान का आदेश दिया और आशा बहुओं के साथ भेदभाव न करने की बात कही।
प्रतापगढ़ से एमएलसी कुंवर अक्षय प्रताप सिंह एमपी-एमएलए कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। दिल्ली पुलिस की EOW ने जालसाजी के इस मामले में सबूतों के अभाव में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर दी है।
प्रतापगढ़ के विधायक राजा भैया और उनकी पत्नी भानवी सिंह के घरेलू हिंसा के मामले में सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली हाईकोर्ट को चार महीने के भीतर निर्णय लेने का आदेश दिया। भानवी ने पति पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। दंपति वर्तमान में अलग रह रहे हैं और तलाक का मामला चल रहा है।