
जल संसाधन मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि नदियों का इस तरह बढ़ना हमारे लिए परेशानी का कारण बना हुआ है। इस समय नदियों की ऐसी प्रकृति अप्रत्याशित है। हम सतर्क हैं और सभी तटबंधों की 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
Bihar Flood: कमला, कमला बलान, बूढ़ी गंडक, बागमती व अधवारा समूह की नदियां उफान पर हैं। पश्चिम चंपारण में सिकटा का तटबंध टूटने से सिकटा गांव में चार फीट तक पानी घुस गया है। घोड़ासहन केनाल का पानी सीमा सड़क पर बह रहा है। पूर्वी चंपारण में दुधौरा नदी का बांध चार जगह टूट गया है।

बिहार के उत्तर पश्चिम एवं उत्तर पूर्वी भाग में सामान्य से अधिक बारिश के चलते कोसी, बागमती, महानंदा नदियों के जलस्तर में वृद्धि हुई है। इससे सुपौल, सीतामढ़ी, किशनगंज, मधेपुरा आदि जिलों के खेतों में पानी भर गया है।

Bihar Flood: भिठ्ठामोड़ चौक स्थित बाजार भी पानी में डूब गया है। श्रीखंडी भिट्ठा गांव के वार्ड संख्या पाँच में स्थिति अत्यंत गंभीर बताई जा रही है। गांव में जाने वाली एकमात्र पीसीसी सड़क पर चार फुट पानी का तेज बहाव होने से लोगों की आवाजाही बंद हो गई है।

Bihar Weather: पटना में रविवार को बादल छाए रहेंगे। इसके साथ ही जिले के एक या दो स्थानों पर गरज और तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार हैं, जबकि शनिवार को सुबह से ही बादल छाया रहा। इसके साथ ही राजधानी और आसपास के इलाकों में रुक-रुक कर दिनभर झमाझम बारिश होती रही।

Bihar Weather: उत्तर बिहार के नदियों के जल ग्रहण क्षेत्रों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा होने की संभावना है। लिहाजा नदियों के जल-स्तर में अचानक वृद्धि होने से निचले स्थानों में जलभराव और आंशिक बाढ़ जैसी परिस्थितियां उभर सकती हैं जिससे स्थानीय स्तर पर असुविधाएं बढ़ सकती हैं।

Bihar Weather: सोमवार को पटना, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, आरा, मुजफ्फरपुर, शेखपुरा, किशनगंज, अररिया, सुपौल वैशाली, छपरा, समस्तीपुर व खगड़िया के एक या दो स्थानों पर भारी वर्षा को लेकर चेतावनी जारी की गई है।

Bihar Weather: मौसम विभाग ने मंगलवार से राज्य में बारिश होने की संभावना जताई है। इस दौरान उत्तर बिहार के अधिक जगहों पर बारिश होने की संभावना है। जिस कारण अधिकतम व न्यूनतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Bihar Flood: बक्सर-पटना में अलर्ट जारी किया गया है। केंद्रीय जल आयोग ने बड़हिया, हाथीदह, मुंगेर, भागलपुर व कहलगांव को आगाह किया है। आयोग की रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले 24 घंटे के अंदर प्रयागराज 91 सेमी, वाराणसी में 49 सेमी, बक्सर में 11 सेमी और दीघा घाट में 6 सेमी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

Bihar Weather: मंगलवार को बिहार के पश्चिम, उत्तर-पूर्व और दक्षिण मध्य भाग के जिलों में एक-दो स्थानों पर गरज-तड़क के साथ तेज हवा चलने की चेतावनी है। वह दक्षिण-पश्चिम भाग के एक-दो स्थानों पर बादल छाए रहने के आसार हैं।