
RRB ALP Vacancy Notification 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने असिस्टेंट लोको पायलट के 11127 पदों पर भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। योग्य व इच्छुक अभ्यर्थी इन पदों के लिए कल 15 मई 2026 से आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकेंगे।

रेलवे भर्ती बोर्ड ने एएलपी भर्ती के मेरिट फॉर्मूले में बदलाव किया है। अब सीबीटी-2 और सीबीएटी को 50-50 अंक मिलेंगे। पहले सीबीटी-2 को 70% वेटेज मिलता था। इस बदलाव से लोको पायलट की परीक्षा में तकनीकी ज्ञान के साथ-साथ एप्टीट्यूड टेस्ट का भी महत्व बढ़ गया है।

प्रयागराज मंडल में वर्ष 2019 की लंबित ग्रुप-डी भर्ती प्रक्रिया में अब प्रगति हुई है। रेलवे भर्ती प्रकोष्ठ ने 27 अभ्यर्थियों का प्रोविजनल रिप्लेसमेंट पैनल जारी किया है, जिसमें से छह उम्मीदवारों को प्रयागराज मंडल में नियुक्त किया गया है।

झारखंड हाईकोर्ट ने रेलवे भर्ती मामले में केंद्र सरकार और रेलवे भर्ती बोर्ड को झटका दिया है। कोर्ट ने कहा कि समान परिस्थितियों में अलग व्यवहार असंवैधानिक है। याचिकाकर्ता रविशंकर कुमार को 30 अप्रैल 2020 को सेवानिवृत्त होने के बावजूद भर्ती से वंचित करना भेदभावपूर्ण है। कोर्ट ने रेलवे को चार सप्ताह में नियुक्ति पत्र जारी करने का निर्देश दिया।
रेलवे में 6565 टेक्नीशियन पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जाएगी। इससे पहले एएलपी के 11000 से अधिक पदों पर भर्ती का शॉर्ट नोटिस जारी हो चुका है जिसके आवेदन मई माह में लिए जाएंगे।
ट्रेनों में कोच अटेंडेंट बनने की अहर्ता में रेलवे बोर्ड ने बदलाव किया है। अब 12वीं पास युवक ही कोच अटेंडेंट बन सकते हैं। अब हाउसकीपिंग में व्यवहारिक प्रशिक्षण और आईटीआई की डिग्री होनी चाहिए।
RRB ALP Recruitment 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) के पदों पर भर्ती के लिए शॉर्ट नोटिस जारी किया है। इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से देश के विभिन्न रेलवे जोनों में कुल 11,127 पदों को भरा जाएगा।
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से आयोजित टेक्नीशियन भर्ती परीक्षा में गोरखपुर से एक नकलची को पकड़ा गया है। यह बिहार का है। इसके हाथ पर मैथ्स व साइंस के फॉर्मूले लिखे मिले हैं। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
हाइकोर्ट ने कहा है कि आरटीआई कानून का उद्देश्य सार्वजनिक हित से जुड़ी जानकारी उपलब्ध कराना है। इसलिए सार्वजनिक भर्ती परीक्षाओं में प्राप्त अंकों की जानकारी देना जरूरी है, लेकिन दूसरे अभ्यर्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं की प्रतियां देना अनिवार्य नहीं है।
रेलवे ग्रुप डी भर्ती में 20 फीसदी पद रेलवे प्रतिष्ठानों से अप्रेंटाइसशिप ट्रेनिंग (CCAA) हासिल करने वाले युवाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। इसके अलावा CCAA अप्रेंटाइसशिप अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट नहीं देना होगा।