
सीएम सोरेन को लिखे पत्र में राहुल ने लिखा था कि कांग्रेस का मानना है कि भारत के संविधान में दिया गया शांतिपूर्ण विरोध का अधिकार हमारे लोकतंत्र के मुख्य स्तंभों में से एक है। हमने कुछ महीनों में पेपर लीक व शिक्षा व्यवस्था में गड़बड़ियों के खिलाफ छात्रों को पूरा समर्थन दिया है।

राहुल गांधी के महिलाओं की आजादी पर दिए बयान के बाद केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि कांग्रेस नेता का हृदय परिवर्तन दिख रहा है। रिजिजू ने कांग्रेस को बिना शर्त महिला आरक्षण बिल समर्थन की चुनौती दी। राहुल का जवाब जानिए।

कोटा में छात्र संसद से पहले नेता विपक्ष राहुल गांधी ने जेन Z से एकजुट होकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने की अपील की है। गांधी ने आह्वान किया कि आइए, मिलकर एक ऐसी हुंकार बनें जिसे अनसुना करना नामुमकिन हो।

Rahul Gandhi: लोकसभा नेता विपक्ष राहुल गांधी ने सीबीआई के अगले डायरेक्टर को चुनने की प्रक्रिया से खुद को अलग कर लिया है। उन्होंने कहा कि वह किसी पक्षपातपूर्ण प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन सकते। उन्होंने पीएम मोदी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की आत्मा है, यह कोई अपराध नहीं है। यह भारत है, उत्तर कोरिया नहीं है।
विपक्ष के नेतृत्व को लेकर राहुल गांधी पर उठाए जा रहे सवालों के बीच उमर अब्दुल्ला ने उन्हें खुलकर समर्थन दिया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा से लड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।
रवनीत सिंह बिट्टू ने राहुल गांधी पर बदसलूकी का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि ठीक है कि राहुल गांधी की अच्छी फिटनेस है। पर मेरे बराबर राहुल गांधी? मैं हाइट की बात नहीं कर रहा, हाथ हमारा भी भारी ही होता है। लेकिन राजनीति में हमारा यह काम हीं है। हमें जो भी बात करने है, वह लहजे और लिहाज से करनी है।
रक्षा मंत्री ने राहुल गांधी को चुनौती दी और कहा कि आप बताएं कि आखिर यह पुस्तक प्रकाशित हुई भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी पुस्तक के आधार पर यहां बात नहीं की जा सकती, जो प्रकाशित ही नहीं हुई है। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि यह पुस्तक पब्लिश हुई थी या नहीं।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने इंदौर शहर में दूषित पानी के चलते कई लोगों की मौत को लेकर आरोप लगाया कि भाजपा शासित मध्य प्रदेश कुप्राशन का केंद्र बन चुका है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीबों की मौत पर हमेशा की तरह खामोश हैं।
मनरेगा का नाम बदलने पर राहुल गांधी ने सीधा पीएम नरेंद्र मोदी को टारगेट किया है। उन्होंने कहा कि मोदी को दो चीजों से बहुत नफरत है। ये दो हैं- गांधी के विचार और गरीबों के अधिकार। सरकार की ओर से मंगलवार को ही लोकसभा में एक विधेयक पेश किया गया है, जिसमें नाम बदलने का प्रस्ताव है।