
डीयू ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, 'दिल्ली यूनिवर्सिटी संविधान के तहत काम करती है, जो कि एडमिशन में भी साफ दिखाई देती है। ऐसे में हम राहुल गांधी से अपील करते हैं कि वे बेबुनियाद बातें न करें क्योंकि इस तरह की बातों से यूनिवर्सिटी में पढ़ाई का अच्छा माहौल खराब होता है।

लोकसभा में MSP, C2+50% फॉर्मूले और राज्य बोनस के मुद्दे पर राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला है। राहुल ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों से किए वादे से मुकर रही है। पढ़ें पूरी खबर।

सोमवार को अलायंस की मीटिंग में दिल्ली में थी, जिसमें संसद सत्र को लेकर चर्चा होनी थी। लेकिन इस दौरान लेफ्ट पार्टियों ने सीधे राहुल गांधी पर ही हमला बोल दिया। इन दलों ने ऐतराज जताया कि राहुल गांधी केरल में जिस तरह से लेफ्ट पार्टियों पर हमला बोल रहे हैं, वह ठीक नहीं है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पश्चिम एशिया की जंग को लेकर कहा कि जमीन पर भले ही यह जंग तीन देशों के बीच में लगे लेकिन असल में यह सुपर पावर के वर्चस्व की लड़ाई है। एक सुपर पावर अमेरिका है, दूसरा उसको चुनौती देने वाला चीन है।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर की जा रही कार्रवाई को लेकर पीएम मोदी पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि शांति पूर्ण विरोध प्रदर्शन लोकतंत्र की आत्मा है, यह कोई अपराध नहीं है। यह भारत है, उत्तर कोरिया नहीं है।
राहुल गांधी को निगेटिव पॉलिटिक्स का पोस्टर बॉय बताते हुए नितिन नवीन ने कहा कि राहुल ने 247 से अधिक विदेशी यात्राएं की हैं। इनमें से कई यात्राओं की जानकारी सुरक्षा एजेंसियों को नहीं दी गईं। आखिर यह किस कॉम्प्रोमाइज मिशन के तहत हो रहा है?
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने राहुल गांधी को 'रार, हुड़दंग और लफंगई' का प्रतीक बताते हुए एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन की निंदा की। वहीं अपर्णा यादव ने इसे कांग्रेस की घटिया मानसिकता बताया और कहा कि जल्द ही एआई भी कांग्रेस को दिखाना बंद कर देगा।
लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी के ऊपर जोरदार हमला बोला है। एआई समिट में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन को पीएम द्वारा शर्म की बात कहने पर राहुल गांधी ने एपस्टीन फाइल्स से लेकर अडानी पर अमेरिका में चल रहे केस तक का जिक्र करते हुए कहा कि शर्म की बात यह है।
विपक्ष के नेतृत्व को लेकर राहुल गांधी पर उठाए जा रहे सवालों के बीच उमर अब्दुल्ला ने उन्हें खुलकर समर्थन दिया है। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी ने भाजपा से लड़ने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है, वह लगातार प्रयास कर रहे हैं।
‘मोहम्मद दीपक’ नाम से मशहूर कोटद्वार के दीपक ने राहुल गांधी से मुलाकात की। मुलाकात के बाद दीपक कुमार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल ने उन्हें साथ देने का भरोसा दिया। साथ ही उनके जिम की मेंबरशिप लेने का वादा भी किया है।