इरफान पठान ने कहा कि गिल के पास बहुत सारा टैलेंट है। उन पर जितनी ज्यादा जिम्मेदारी पड़ेगी और जितनी ज्यादा चुनौतियां उभरेंगी, वह उतने ही अच्छे क्रिकेटर के तौर पर उभरेंगे। इरफान पठान ने राहुल द्रविड़ से खुद को मिली सीख का किस्सा बताते हुए कहा कि ये गिल पर भी पूरी तरह फिट बैठता है।

कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में टिककर बल्लेबाजी की। उन्होंने एक मामले में राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को पछाड़ दिया है। भारतीय टीम पहली पारी में 288 रनों से पिछड़ी।

राजस्थान रॉयल्स ने सोमवार को श्रीलंका के दिग्गज कुमार संगकारा को 2026 में होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के लिए अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है। राहुल द्रविड़ ने इस साल अगस्त में राजस्थान रॉयल्स के मुख्य कोच का पद छोड़ दिया था।

भारत के दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के छोटे बेटे अन्वय को बुधवार से हैदराबाद में शुरू होने वाली पुरुष अंडर19 वनडे चैलेंजर ट्रॉफी के लिए मंगलवार को चार टीमों में से एक में शामिल किया गया। शीर्ष क्रम के बल्लेबाज और विकेटकीपर अन्वय को इस टूर्नामेंट के लिए टीम सी में शामिल किया गया है।

महान बल्लेबाज और भारत के पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने टी20 में भारत की बल्लेबाजी में हुए क्रांतिकारी बदलाव का श्रेय रोहित शर्मा को दिया है। हिटमैन भारतीय बल्लेबाजी को अति आक्रामकता की तरफ ले गए और टीम को इसका फायदा भी मिला। उनकी कप्तानी में भारत ने 2024 के टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता।

रोहित शर्मा ने कहा कि पूर्व कोच राहूल द्रविड़ के कार्यकाल में शुरू की गई प्रक्रियाओं का पालन करने की वजह से भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने में मदद मिली। गौतम गंभीर जब हेड कोच थे तब भारत ने टूर्नामेंट जीता था।

राजस्थान रॉयल्स (आरआर) में राहुल द्रविड़ की जगह कुमार संगकारा जिम्मेदारी संभालेंगे। द्रविड़ ने पिछले महीने राजस्थान के हेड कोच पद से इस्तीफा दिया था। संगकारा ने IPL 2026 के लिए प्लानिंग शुरू कर दी है।

राजस्थान रॉयल्स ने शनिवार को बताया कि राहुल द्रविड़ ने आईपीएल 2026 से पहले मुख्य कोच का पद छोड़ दिया है। फ्रेंचाइजी द्वारा मिले बड़े ऑफर को भी राहुल ने ठुकरा दिया।

राहुल द्रविड़ के मुताबिक छोटे कद के बल्लेबाज संतुलित बहुत रहते हैं। ब्रेडमैन से लेकर सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर, ब्रायन लारा, रिकी पोटिंग ये सभी महान बल्लेबाज संयोग से छोटे कद के ही थे। द्रविड़ ने कहा कि लंबी कदकाठी के बल्लेबाजों को भी फायदा मिल रहा है। वे ताकत से सिक्स जड़ने में माहिर हैं।

राहुल द्रविड़ ने अपने 16 साल के अंतरराष्ट्रीय करियर में जिन भी गेंदबाजों को खेला, उनमें सबसे मुश्किल गेंदबाज कौन लगा? सबसे मुश्किल स्पिनर और सबसे मुश्किल तेज गेंदबाज। आर अश्विन ने 'कुट्टी स्टोरी विद एश' में यही सवाल राहुल द्रविड़ से किया। द्रविड़ ने इसके जवाब कारण सहित बताए।