
रबूपुरा के गांव चांदपुर में खेल मैदान के लिए आरक्षित भूमि पर एक व्यक्ति ने अवैध रूप से कब्जा कर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। ग्रामीण बृजमोहन सिंह ने एसडीएम से शिकायत की है और कब्जा हटवाने की मांग की है। एसडीएम ने आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

रबूपुरा में खेत पर कब्जा करने की शिकायत के चलते आरोपियों ने इमरान और उसके परिवार पर हमला किया। लोहे की रॉड और लाठियों से किए गए हमले में चार लोग घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रबूपुरा के मोहल्ला विलोचन में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। गृह क्लेश से परेशान होकर उसने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के अनुसार, झगड़े के कारण उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

रबूपुरा की 42 वर्षीय महिला की रहस्यमयी बुखार से मौत हो गई। महिला को सिस्टीसरकोसिस बीमारी थी, जिसका इलाज दिल्ली के अस्पताल में चल रहा था। चार दिन पहले बुखार और सिरदर्द के बाद महिला को बुलंदशहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी तबियत बिगड़ गई और सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

रबूपुरा के फलैदा गांव में मंगल भाटी के ढाबे पर मंगलवार को चार व्यक्तियों ने वेटरों के साथ गाली-गलौच की और विरोध करने पर उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में वेटर चिंटू और धर्मेंद्र घायल हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

रबूपुरा के फूल विहार मोहल्ले में संदिग्ध बुखार से एक और किशोर की मौत हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने मोहल्ले में स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया, जहां 103 लोगों की जांच की गई। 11 लोगों के खून के नमूने जिम्स अस्पताल भेजे गए हैं। मृतकों के परिजनों ने डेंगू का शक जताया है।

प्राधिकरण के अधिकारों को ज्ञापन सौंपा किसान संगठनों ने धरने को समर्थन दिया रों को ज्ञापन सौंपा किसान संगठनों ने धरने को समर्थन दिया

रबूपुरा में एक निर्माणाधीन फैक्टरी से बदमाशों ने कॉपर की तार के बंडल चुराए। पुलिस ने दो आरोपियों रिंकू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया और चोरी की गई तार बरामद कर ली। मामले की रिपोर्ट सुनील कुमार ने दर्ज कराई, जो इकबाल कंस्ट्रक्शन कंपनी में साइड इंचार्ज हैं।

रबूपुरा में मोहल्ला अंबेडकर नगर निवासी रूपेश के पिता धर्मपाल पर रमेश और उसके बेटों ने लाठी-डंडों से हमला किया। इस हमले में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हुए। जब रूपेश अपने पिता को बचाने पहुंचे, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

भाई और भतीजों पर जमीन कब्जाने का आरोप रबूपुरा। गांव नगला भटोना निवासी एक किसान