
कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में लगातार पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा कर कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं। इसमें समान नागरिक संहिता, सख्त नकल विरोधी कानून और सरकारी नौकरी में महिलाओं के लिए आरक्षण शामिल हैं। उनके अनुसार, धामी सरकार ने विकास और जनता के लिए कई योजनाएं बनाई हैं।

रुद्रप्रयाग में कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश में सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का गौरव प्राप्त किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में हो रहे चौमुखी विकास और जनता को मिलने वाले लाभों पर चर्चा की।

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी प्रकरण पर सीएम पुष्कर धामी ने कहा कि प्रारंभिक जांच पूरी हो चुकी है और पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर दी है। दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को 29 करोड़ से अधिक लागत वाले धनगढ़ी पुल का लोकार्पण किया। इससे चारधाम तक सफर आसान होगा। सरकार चुनाव से पहले 1100 करोड़ से सड़कों का कायाकल्प करेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेशनल हाइवे-309 पर रविवार को धनगढ़ी पुल जनता को समर्पित कर दिया। पुल के खुलने के बाद धनगढ़ी नाले में बरसात के दौरान जलस्तर बढ़ने से आवागमन प्रभावित होने की वर्षों पुरानी समस्या से निजात मिलेगी।
Rudrapur News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को चकरपुर के वनखंडी महादेव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने क्षेत्र एवं प्रदेश की खुशहाली की कामना की। स्थानीय लोगों ने उनकी स्वागत किया और कार्यकाल के पांच वर्ष पूरा होने पर बधाई दी। धामी ने मंदिर परिसर में लोगों का हालचाल लिया और फिर टनकपुर के लिए रवाना हुए।
Haldwani News: रामनगर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष के कार्यकाल को लेकर कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। भाजपा कार्यालय में मदन जोशी के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां मिठाइयां बांटी गई। कार्यक्रम में विधायक दीवान सिंह बिष्ट सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे होने पर खटीमा में भाजपा कार्यकर्ताओं ने शनिदेव मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया। इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया और राहगीरों के लिए प्याऊ भी लगाया गया। भाजपा नेताओं ने धामी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों की सराहना की।
Haridwar News: हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पांच वर्ष पूरे होने और सबसे लंबे कार्यकाल का
पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में एक और नया सियासी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। सबसे कम उम्र में सत्ता संभालने के अलावा सीएम के रूप में 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले वह भाजपा के पहले नेता बन गए हैं।