इंडिगो संकट से पैदा विचित्र हालात में स्पाइसजेट, एयर इंडिया एक्सप्रेस, एयर इंडिया और अकासा एयरलाइंस कूटकर किराया वसूल रही है। पटना का टिकट दिल्ली से 40 हजार, मुंबई से 36 हजार और बेंगलुरु से 70 हजार पार हो गया है।

इंडिगो एयरलाइन्स में आए आंतरिक संकट का असर बिहार के पटना, गया, दरभंगा और पूर्णिया एयरपोर्ट पर भी पड़ा। चारों एयरपोर्ट पर गुरुवार को 14 फ्लाइट रद्द रहीं, जिससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई।

सीमांचल की जनता को छठ में डबल तोहफा मिल गया है। पूर्णिया से दिल्ली के बाद अब पूर्णिया से हैदराबाद के बीच हवाई सेवा की भी 26 अक्टूबर से शुरूआत हो रही है। पूर्णिया से हैदराबाद के लिए किराया 4000 से भी कम है।

पूर्णिया से दिल्ली की फ्लाइट छठ पूजा पर शुरू हो जाएगी। पूर्णिया एयरपोर्ट के पिछले महीने हुए उद्घाटन के बाद से दिल्ली की फ्लाइट शुरू होने का इंतजार लोगों को बेसब्री से था। इंडिगो दोनों शहरों के बीच डेली फ्लाइट चलाएगा।

पूर्णिया से अब दो शहरों के लिए रोजाना फ्लाइट मिलेगी। स्टार एयर ने मंगलवार को यह घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था।

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव और सांसद प्रियंका गांधी एक बार फिर 26 सितंबर को बिहार दौरे पर आ रही है। इस दौरान वे पूर्णिया में जनसभा करेंगी। जिसकी तैयारी बिहार कांग्रेस ने तेज कर दी है। इससे पहले प्रियंका राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा में शामिल हुईं थीं।

पूर्णिया में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सांसद पप्पू यादव के बीच पूर्णिया में मंच पर बातचीत और ठहाके ने राजनीतिक गलियारों में खलबली मचा दी है। सोशल मीडिया पर लोग राहुल गांधी और तेजस्वी यादव की यात्रा में पप्पू की बेकद्री याद कर रहे हैं।

पूर्णिया दौरे पर आए पीएम मोदी के मंच पर स्थानीय निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी मौजूद रहे। इस दौरान उनकी पीएम मोदी से कुछ बात भी हुई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि कार्यक्रम के बाद पप्पू यादव ने मोदी सरकार से कई और मांगे सामने रख दी हैं।

बिहार दौर पर आए पीएम मोदी ने पूर्णिया में विशाल जनसभा हुई। प्रधानमंत्री के निशाने पर आरजेडी और कांग्रेस रही। राहुल गांधी का नाम लिए बगैर मोदी ने कहा कि ‘मैं दावे से कह सकता हूं कि ये जो आजकल यहां आकर चक्कर काटते हैं, उन्होंने मेरे आने से पहले मखाना का नाम भी नहीं सुना होगा’।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन कर दिया है जो सीमांचल इलाके को हवाई सेवा देगा। उद्घाटन के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा और उड्डयन मंत्री केआर नायडू भी मौजूद थे।