
पंजाब की मान सरकार ने राज्य में पल रहे गैंगस्टरों पर कड़ी कार्रवाई करना शुरू कर दी है। ऑपरेशन प्रहार 2 के तहत पंजाब पुलिस ने हजारों लोगों को हिरासत में लिया, जिनमें से 3260 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

सिद्धू मूसेवाला के पिता ने लोगों की भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि मानसा के लोगों ने उन्हें अपने बेटे को खोने के बाद ताकत दी है और वे अब भी परिवार के साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि वो मूसेवाला के सपनों को पूरा करेंगे।

सिद्धू की साल 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उनके निधन की खबर ने पूरे देश में मानों तहलका मच गया था। कोई यकीन ही नहीं कर पा रहा था कि उनका चहेता सिंगर अब इस दुनिया से चला गया।

बहुचर्चित विक्की मिड्डूखेड़ा हत्याकांड में मोहाली की अदालत ने तीन गैंगस्टर्स को उम्रकैद की सजा सुनाई है। चार पहले हुए इस हत्याकांड के बाद बदला लेने के लिए पंजाब के फेमस सिंगर सिद्धू मूसे वाला की हत्या की गई थी।
सिद्धू मूसेवाला के परिवार ने नन्हें मेहमान के साथ लोहड़ी मनाई। यह मूसेवाला के छोटे भाई की पहली लोहड़ी थी। मूसेवाला की हत्या के बाद उनकी मां ने आईवीएफ तकनीक से बच्चे को जन्म दिया था।